किडनी ख़राब होने सहित बच्चों को नमक खिलाने से होते हैं ये नुकसान

क्या आप जानते हैं कि एक साल से कम उम्र के बच्चे को नमक खिलाने से उसके दिमाग पर भी बुरा असर पड़ता है!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 6:01 PM IST

Read this in English

अनुवादक: Anoop Singh

बच्चों के संपूर्ण विकास के लिए उनके खान पान का ध्यान रखना बहुत ज़रूरी होता है। हर पेरेंट्स यही चाहते हैं कि वे अपने बच्चे को अच्छा और हेल्दी खाना दें लेकिन कई बार ऐसा होता है कि जब छोटे बच्चे किसी चीज का स्वाद अच्छा न लगने के कारण खाने से मना करते हैं तो पेरेंट्स उसका स्वाद बढ़ाने के लिए उसमें थोड़ा नमक मिला देते हैं। जबकि यह गलत है, नमक छोटे बच्चे के शरीर के विकास और स्वास्थ्य दोनों के लिए हानिकारक है।

नमक: नमक या सोडियम क्लोराइड में 40% सोडियम और 60% क्लोराइड होता है। वैसे तो कई फलों सब्जियों और दूध में पाया जाने वाला यह ख़ास मिनरल हमारे शरीर के लिए बहुत ज़रूरी है लेकिन सोडियम की अधिक मात्रा हमारे शरीर के लिए सही नहीं होती है। एक साल से कम उम्र के बच्चे के खाने में नमक नहीं डालना चाहिए क्योंकि उनके लिए ज़रूरी सोडियम की मात्रा बहुत ही कम होती है और यह मात्रा उन्हें अन्य नेचुरल चीजों से आसानी से मिल जाती है। पढ़ें: जानिये एक साल के बच्चे को नमक या चीनी खिलाना क्यों है खतरनाक ?

नमक क्यों नुकसानदायक है: छोटे बच्चे नमक को लेकर बहुत ज्यादा सेंसिटिव होते हैं। इनके खाने में अतिरिक्त नमक मिलाने से आगे चलकर इनमें ब्लड प्रेशर के बढ़ने और दिल से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा बढ़ जाता है। नमक के इस्तेमाल से बच्चों के किडनी पर भी बुरा असर पड़ता है, अधिक नमक के इस्तेमाल से किडनी पर बोझ बढ़ जाता है और इससे किडनी का विकास प्रभावित होता है। किडनी पर ऐसे अतिरिक्त दवाब से वो ख़राब भी हो सकती है। हाल ही में किये कुछ शोधों में यह बात भी सामने आई कि छोटे बच्चों के खाने में नमक मिलाने से उनके दिमाग पर भी बुरा असर पड़ता है। इसलिए आप अपने बच्चों को खाना खिलाते समय इस बात को ज़रूर याद रखें कि उन्हें नमक नहीं खिलाना है।

बच्चों के खाने की चीजें खरीदने से पहले इन बातों का ध्यान रखें:   

  • बड़ो के लिए खायी जाने वाली चीजों को कभी भी बच्चों को न खिलाएं। क्योंकि बड़े लोगों में खानपान वाली चीजों में नमक की बहुत अधिक मात्रा होती है।
  • हमेशा खासतौर पर छोटे बच्चों के खाने के लिए बनाई गयी चीजें ही खरीदें। इनमे नमक की मात्रा बहुत ही कम होती है जिससे ये उन्हें किसी भी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाते हैं।
  • बच्चे को ताजे और अनप्रोसेस्ड फल और सब्जियां खिलाएं। पैकेज्ड फ़ूड में भी नमक की मात्रा ज्यादा होती है इसलिए इनसे परहेज करें।
  • गाय के दूध में सोडियम की मात्रा ज्यादा होती है इसीलिए एक साल से कम उम्र वाले बच्चों को गाय का दूध पीने की सलाह दी जाती है।

कुछ ऐसे भी खाद्य सामग्री होते हैं जिनमे नमक छिपे हुए रूप में होता हैं। इनमें प्रमुख निम्न हैं।

  • ब्रेड
  • बिस्किट और कुकीज
  • रेडी टू ईट ग्रेवी और सूप
  • चीज
  • नमकीन मक्खन

चित्र स्रोत: Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source