... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 5:58 PM IST
Shatavari (Asparagus racemosa): Shatavari root is used in many preparations of ayurvedic vajikarana mixtures. It improves sexual function and health. It’s effective on the male reproductive system in its capability to improve circulation and calm nerves thus helping fight erectile dysfunction.
Read this in English.
अनुवादक – Usman Khan
गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को जितनी देखभाल की जरुरत पड़ती है, उतनी ही देखभाल और पोषण की जरूरत उन्हें प्रसव के बाद भी पड़ती है। किसी भी मां या बच्चे के लिए दूध पिलाने वाली अवस्था सबसे महत्वपूर्ण होती है। शिशु की सही देखभाल के लिए मां को अपने खानपान का विशेष ध्यान रखना होता है। शिशु अवस्था में सही पोषण बच्चे के जीवन भर के विकास की नींव होती है। इसलिए मां को हमेशा शिशु के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर ही भोजन करनी चाहिए। प्रसव के बाद महिलाओं के खाने के लिए वैसे तो बाजार में तमाम तरह की चीजें मौजूद हैं लेकिन दादी मां और मां के नुस्खों द्वारा घर पर ही बनाई चीजों की बात ही कुछ और होती है। हम आपको प्रसव के बाद खाए जाने वाले कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ और रेसिपी के बारे में बता रहे हैं, जिससे ना केवल मां को भरपूर ऊर्जा मिलेगी बल्कि स्तनपान में भी सुधार आएगा। पढ़ें- स्तनपान माँ और शिशु दोनों के सेहत के लिए है जरूरी
1) शतावरी (Shatavari)
शतावरी पाउडर को शहद और दूध में मिलाकर पीने से स्तनपान कराने वाली माताओं को स्तनपान में सुधार करने में मदद मिलती है। पाउडर में चीनी मिलाकर रोज सुबह पीने से भी फायदा होता है। शतावरी में प्रोलैक्टिन (prolactin) पाया जाता है, जिससे दूध उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलती है।
2) लहसुन का सूप
लहसुन की पांच कली और साबुत धनिये को पीसकर दो कप गर्म पानी में मिला लें। इसके बाद इसमें एक चुटकी हल्दी भी मिला लें। अब पानी को छानकर ठंडा कर लें। इस सूप को पीने से दूध उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलेगी।
3) कलौंजी पाउडर
कलौंजी को पीसकर रोजाना सुबह खाने से स्तनपान कराने वाली माताओं में स्तनपान को बढ़ावा देने में मदद मिलती है।
4) चावल का दलिया
चावल के दलिये में मेथी के बीज का पाउडर मिलाकर रोजाना सुबह खाने से मां को लाभ होता है। इससे स्तन ग्रंथियों का विकास होता है और दूध उत्पादन भी बढ़ता है।
चित्र स्रोत - Shutterstock
संदर्भ: 1. Yadav, J. P., Kumar, S., & Siwach, P. (2006). Folk medicine used in gynecological and other related problems by rural population of Haryana. Indian Journal of Traditional Knowledge, 5(3), 323-326.
2. Sayed, N. Z., Deo, R., & Mukundan, U. (2007). Herbal remedies used by Warlis of Dahanu to induce lactation in nursing mothers. Indian J Tradit Knowl, 6, 602-5.