... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 5:53 PM IST
ब्रेस्ट मिल्क को लिक्विड गोल्ड कहा जाता है। ब्रेस्ट मिल्क के अनगिनत फायदे होते हैं। इसमें विभिन्न पोषक तत्व होते हैं। आपको बता दें कि सदियों से ब्रेस्ट मिल्क का इस्तेमाल बच्चों और वयस्कों के लिए विभिन्न घरेलू उपचारों में किया जाता रहा है। ब्रेस्ट मिल्क का घरेलू उपचारों के इस्तेमाल के बारे में पीडीअट्रिशन डॉक्टर अर्जुन गायकवाड़ का कहना है कि ब्रेस्ट मिल्क में भरपूर मात्रा में एंटीबॉडीज तत्व पाए जाते हैं। यही कारण है कि इसके सेवन से आपके बच्चे का इम्युनिटी सिस्टम मजबूत होता है। इसके अलावा आप इसका इस्तेमाल आई इन्फेक्शन और बच्चे की स्किन को मॉश्चराइज करने के लिए कर सकते हैं। हालांकि डॉक्टर बंद नाक खोलने के लिए इसका इस्तेमाल नहीं करने की सलाह देते हैं। कई बार कान में ब्रेस्ट मिल्क डालने से इन्फेक्शन बढ़ सकता है।
आप इन कामों में ब्रेस्ट मिल्क का इस्तेमाल कर सकते हैं
(1) आई इन्फेक्शन- आमतौर नवजात शिशु की आंखें सोने के बाद चिपक जाती हैं। आप एक कॉटन का टुकड़ा लेकर उसे ब्रेस्ट मिल्क में भिगोकर उसकी आंखें साफ कर सकते हैं। इससे उसकी आंख में जमा चिपचिपा पदार्थ साफ हो जाता है और उसकी आंखें खुल जाती हैं। इसके अलावा अगर बच्चे की आंखें लाल हैं, तो आप उसकी आंखें में ब्रेस्ट मिल्क की कुछ बूंदें डाल सकती हैं।
(2)ईयर इन्फेक्शन- 6-8 महीने की उम्र के बच्चों को कान में इन्फेक्शन होने का अधिक खतरा रहता है। अगर बच्चा कान पकड़कर रो रहा है, तो हो सकता है उसके कान में दर्द हो रहा हो। डॉक्टर की सलाह पर आप ब्रेस्ट मिल्क की कुछ बूंदें उसके कान में डाल सकती हैं।
(3) मुंहासे- जन्म के छह से आठ महीने बाद बच्चे को ब्रेकआउट्स और मुंहासे हो सकते हैं, जो आमतौर पर अपने आप सही हो जाते हैं। हालांकि अगर उसकी स्किन में खुलजी या मुंहासे की वजह से ड्राई हो गई है, तो आप ब्रेस्ट मिल्क लगाकर रगड़ सकते हैं।
(4) ड्राई स्किन- बच्चों की स्किन बहुत जल्दी ड्राई होने लगती है। इसलिए उसकी स्किन को ड्राई होने से बचाने के लिए आप ब्रेस्ट मिल्क से उसकी मसाज कर सकती हैं और नहलाने के बाद नारियल तेल लगा सकती हैं।
(5) रैशेज- ब्रेस्ट मिल्क को रैशेज को बहुत जल्दी सही करने के लिए जाना जाता है।
इस बात का रखें ध्यान
आप अपने पीडीअट्रिशन से सलाह लेने के बाद ही इस तरह के घरेलू उपचारों में ब्रेस्ट मिल्क का इस्तेमाल करें।
Read this in English
अनुवादक – Usman Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock