किसी नज़दीकी व्यक्ति की मौत या उसके जाने से बच्चों को काफी धक्का लग सकता है।आमतौर पर आप अपने बच्चों को ऐसी तकलीफभरी ख़बरें सुनाने से बचते हैं, लेकिन तब क्या जब परिवार का कोई व्यक्ति, दोस्त या माता-पिता में से कोई उससे दूर हो जाए? किसी की मौत या उससे बिछड़ना एक ऐसी भावना है जिसे सहना बड़ों के लिए भी बहुत मुश्किल होता है। फिर मासूम और नासमझ बच्चों के लिए उन्हें बर्दाश्त करना तो और भी मुश्किल होगा। आप उन्हें कैसे सांत्वना देंगे कि उन्हें थोड़ी राहत मिले और यह कैसे समझाएंगे कि जीवन चलने का ही नाम है। बच्चों को कैसे समझाएंगे कि मृत्यु का मतलब क्या है। अगर आप भी इन्ही मुश्किलों में हैं और आपका बच्चा भी किसी चीज़ के सदमे में है तो यहां हम बता रहे हैं बच्चों की कुछ किताबों के बारे में जो बच्चों को दुख, मौत और किसी से बिछड़ने के ग़म से बाहर आने में मदद कर सकता है।
गुडबाय मॉग (Goodbye Mog by Judith Kerr)- मुझे याद है कि बचपन में अपनी पालतू बिल्ली की मौत की घटना मेरे लिए कितनी तकलीफभरी साबित हुई थी। काश यह क़िताब मुझे तब मिली होती। यह क़िताब भी एक पालतू बिल्ली की मौत के बारे में। जिसकी मौत के बाद उसकी आत्मा परिवार का ध्यान रखती है। वह जानने की कोशिश करती है कि अब जब वह अपने मालिक परिवार के साथ नहीं है तो वे कैसे उसके बिना अपना जीवन जी रहे हैं। यह एक सुंदर क़िताब है जो बड़े ही प्यार से यह समझाने की कोशिश करती है कि किस तरह शरीर की मृत्यु के बाद आत्मा से हमारा जुड़ाव बना रहता है। जिन्हें हम प्यार करते हैं वे किस तरह हमारी यादों और बातों में हमेशा रहते हैं।
नो मैटर व्हाट (No Matter What by Debi Gliori)- मैंने इससे सुंदर कोई क़िताब नहीं पढ़ी। यह लोमड़ी के एक छोटे से बच्चे के बारे में है जो अपनी मां से पूछता है कि अगर वो भालू या मगरमच्छ जैसे किसी क्रूर जानवर के रुप में तब्दील हो जाए तो क्या वह उसे प्यार करेगी। जैसा कि लाज़मी है मां जवाब देती है कि चाहे जो हो जाए मां उससे हमेशा प्यार करती रहेगी। अब बच्चा सवाल करता है कि, क्या यह संभव है कि किसी की मृत्यु के बाद भी लोग उनसे प्यार करते रहें।
पेपर डॉल्स (Paper Dolls by Julia Donaldson)- यह किताब एक छोटी-सी बच्ची के बारे में है जिसे काग़ज़ की गुड़िया बनाना पसंद है। वह बार-बार गुड़िया बनाती है और नाज़ुक होने की वजह से वह गुड़िया कुछ समय बात ख़राब हो जाती है। काग़ज़ों के ये खिलौने किसी और ही दुनिया में चली जाती हैं और जब लड़की बड़ी होती है तो उसकी एक बेटी पैदा होती है। यह बच्ची भी अपनी मां की तरह ही काग़ज़ की गुड़िया बनाती है।
You may like to read
द हार्ट एंड द बॉटल (The Heart and the Bottle)- यह क़िताब जीवन में दुख आने के बाद प्रेम और आत्मविश्वास पाने के बारे में बात करती है। यह एक ऐसी लड़की की कहानी है जो अपना दिल एक बोतल में रख देती है ताकि उसे दर्द और तकलीफें न उठानी पड़े। यह एक सकारात्मक कहानी है जो आशाओं खुद से प्रेम करने जैसी भावनाओं के बारे में बात करती है।
मिसिंग मम्मी (Missing Mummy)- यह क़िताब पढ़कर हो सकता है कि आपके आंसू निकल आएं। यह एक छोटे-से लड़के की संवेदनशील और प्यारी सी कहानी है। जिसमें बच्चा अपनी मां की मृत्यु से दुखी है साथ ही क़िताब में बताया गया है कि किस तरह वह शारीरिक और भावनात्मक स्तर पर इस दुख का सामना करता है।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.