छोटे बच्चों को व्यस्त रखने के लिए उनसे करवाएं ये 5 काम

छोटे बच्चे की शैतानियों से परेशान न हों बल्कि उन्हें इन कामों में व्यस्त रखें!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 6:01 PM IST

Read this in English

अनुवादक: Anoop Singh

छोटे बच्चे जब खुद से चलने फिरने लगते हैं तो ऐसे मैं उनकी माँ का पूरा समय उन्हें सँभालने में ही निकल जाता है। अधिकतर महिलायें ऐसे समय में बहुत ज्यादा परेशान हो जाती हैं क्योंकि वे जितनी देर में घर के कुछ काम करती हैं उतनी देर में बच्चा घर के सामान इधर उधर बिखेर देता है या कुछ और नई समस्या खड़ी कर देता है। अगर आप भी अपने बच्चे को किसी काम में व्यस्त रखना चाहती हैं तो नीचे बताये गये तरीकों को अपनाएं।

फ्रिज मैगनेट : यह बच्चों को व्यस्त रखने का बहुत ही आसान और फायदेमंद तरीका है। आप पेड़ो, जानवरों और अंग्रेजी के अक्षरों के अलग अलग रंग के फ्रिज मैगनेट खरीद लें और जब आप किचन में अपना काम कर रही हों उस दौरान बच्चों से कहें कि वे फ्रिज पर एक लाइन से इन अल्फाबेट को चिपकाएँ, या ऐसा कहें कि एक ही रंग के सारे मैगनेट फ्रिज पर चिपकाएं। ऐसे खेलों में बच्चों का बहुत मन लगता है और उनका ध्यान इधर उधर नहीं भटकता है।

अख़बार : आप अपने बच्चों को बिजी रखने के लिए अखबार का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। इसके लिए अपने बेबी से कहें कि वे अखबार में किसी एक ख़ास अल्फाबेट को खोजे और उसे मार्क करे। अगर वो सही तरीके से इस काम को कर देते हैं तो आप उस अक्षर को एक चार्ट पेपर पर बनाएं और बच्चे को उसे कलर करने के लिए कहें। इसके बाद बच्चे के रूम में इसे दीवार पर टांग दें। ऐसा करने से बच्चे को इस काम में मजा आने लगेगा और कुछ दिन बाद वो खुद ही ये काम करने लगेगा।

सब्जी धुलवायें : जब आप किचन के कुछ काम कर रही हों उस दौरान आप चाहती हैं कि आपका बच्चा भी आपकी आँखों के सामने ही रहे तो इसके लिए बच्चे को सब्जी धोने के लिए दे दें। पहले जमीन पर पेपर बिछा दें और फिर एक कटोरे में पानी भर कर उसमें आलू या टमाटर डालकर बच्चे को साफ़ करने के लिए दे दें। बच्चो को ऐसे काम करने में मजा आने लगता है और वे इसमें काफी देर तक बिजी रहते हैं।

किताबें : अगर आप को किताबें पढ़ना पसंद है तो यह अच्छी आदत अपने बच्चे में भी डालें। इसके लिए जब भी आप किताब पढ़ें उस दौरान बच्चे को पास बिठाएं और उसे चित्रों वाली किताबें दे दें। बच्चों को किताबों के पन्ने पलटना और रंगीन चित्रों को देखना बहुत पसंद होता है। धीरे धीरे उम्र बढ़ने के साथ किताबें पढ़ना बच्चे की आदत में शामिल हो जाता है।

वाटर गेम : बच्चों को पानी से खेलना बहुत ज्यादा पसंद होता है। बच्चे के लिए एक बड़ा सा टब लें और उसमें उसको बिठा दें। फिर उसमें कुछ खाली कटोरे रख दें और एक कटोरे में पानी भर दें। अब उसके सामने ही एक कटोरे का पानी दूसरे में डालकर उसे दिखाएं और ऐसा करने को कहें। बिना पानी गिराये हुआ ऐसा कर लेने पर उसे कुछ इनाम दें।

चित्र स्रोत: Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source