... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 5:53 PM IST
आप चाहे जितनी भी कोशिश कर लें अपने घर को साफ़ सुथरा रखने की और इसके लिए परमानेंट मार्कर को बच्चों की पहुंच से चाहे कितनी भी दूर रखने की, आपके बच्चे उसे ढूंढ़ निकालते हैं। उसके बाद जो धमा-चौकड़ी और गंदगी मचती है उससे आपका मन करता है कि आप अपने बाल नोंच लें, है ना? अगर आपका बच्चा 2-4 साल की उम्र का है और चलता-भागता है तो आपके लिए तो आपके घर को साफ रखना काफी मुश्किल होगा। किचन के सिंक में गुड़ियों का स्नान, दीवार पर अज़ीबो-ग़रीब चित्रकारी, सोफे के कोने में काजू-बादाम और खाना मुंह के साथ कपड़ों-बालों और बिस्तर पर फैला हुआ, यही सब नज़र आता है बच्चों वाले घर में। अगर आप साफ-सफाई पसंद करनेवाले लोगों में से हैं तब तो आपको बहुत झल्लाहट होनेवाली है। लेकिन आप इस गंदगी के साथ रह भी तो नहीं सकती ना? तो अगर आप सोच रही हैं कि बच्चोंवाले घर की सफाई कैसे की जाए तो तरीका हम बताते हैं।
1. कपड़ों और बालों में लगा च्यूइंग गम- मैं आजतक यह नहीं समझ पायी कि बच्चे कुछ चीज़ों को ज़िम्मेदारी के साथ इस्तेमाल करने से पहले उनके ग़लत इस्तेमाल के बारे में कैसे सीख लेते हैं! आप उन्हें बड़ी ही आसानी से सिखा सकती हैं कि च्यूइंग गम चबाने के बाद उसे खाया नहीं जाता। लेकिन आप बच्चों को च्यूइंग गम के साथ खेलने से नहीं रोक सकतीं। अक्सर बच्चे चबाने के बाद गम को यहां-वहां चिपकाने या थूकने का काम करते हैं और कई बार यह च्यूइंग गम बालों और कपड़ों पर भी चिपक जाता है। अगर ऐसा हो तो कपड़े को आधे घंटे के लिए फ़्रीज़र में रखें। जब च्यूइंग गम पूरी तरह से जम जाए तो आप उसे खरोंच या रगड़कर निकाल सकती हैं। अगर च्यूइंग गम बालों में लग गया है तो थोड़ी-सी बर्फ रगड़िए। जब गम कड़क होकर जम जाएगा तो उसे संभालकर बालों से निकाल लें।
2. सोफे पर स्केच पेन के निशान- यह भी अक्सर होता है, जब बच्चे लेदर सोफे पर स्केच पेन चला देते हैं। आप चाहे कितना भी ध्यान रखें लेकिन कुछ सेकंडों में ही आपका बच्चा सोफे को रंग डालता है। अगर आपकी भी परेशानी यही है तो टूथपेस्ट या नेल पॉलिश रिमूवर की मदद से आप इसे साफ कर सकती हैं।
3. बालों में फंसा हुआ क्ले- ओह्ह, सोचकर ही डर लगता है कि किस तरह खेलते-खेलते बच्चे अपने और आपके बालों में मोल्डिंग क्ले चिपका देते हैं और फिर शुरु होती है उसे साफ करने की मशक्कत। अगर क्ले या डो चिपकने के बाद आपका बच्चा भी चिल्लाते हुए आपके पास आए तो पहले उसे शांत कराइए। फिर एक कटोरी में गर्म नारियल का तेल लेकर इसे बालों में फंसे क्ले पर लगाएं। जब क्ले नर्म हो जाए तो कंघी की मदद से निकालने की कोशिश करें। एक-एक बाल धीरे-धीरे अलग करें और क्ले निकल जाने के बाद बालों को शैम्पू करें।
4. ज़मीन पर गिरा हुआ तेल, शैम्पू या क्रीम- यह आपके साथ अक्सर होता होगा। इसलिए आपको बच्चे को जो भी बेबी पावडर के डिब्बे मिले थे उन्हें संभालकर रखें। जब भी आपका बच्चा तेल, शैम्पू या कोई भी ऐसी चीज़ ज़मीन पर गिराता है जिसे साफ करना मुश्किल हो, तो साफ करनेवाली जगह पर ढेर सारा बेबी पावडर छिड़के। यह तरल पदार्थ को सोख लेगा जिसके बाद किसी कपड़े या पोंछे से आप इसे साफ कर सकती हैं।
5. शीशे पर उंगलियों के निशान- कांच पर हाथों और उंगलियों के निशान बहुत ख़राब दिखते हैं। क्लिनिंग स्प्रे के पीछे पैसे और मेहनत मत बर्बाद कीजिए। एक पेपर टॉवेल लीजिए और उसपर बेबी पावडर छिड़के। अब तौलिए को झाड़कर कांच पर रगड़ें। कांच थोड़ी देर में चमकने लगेगा।
Read this in English.
अनुवादक -Sadhna Tiwari
चित्र स्रोत- Shutterstock