बच्चों को इंटरनेट के खतरों से बचाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

कई बार बच्चे अनजान लोगों और गलत साइट के संपर्क में आकर गलत रास्ते चुन लेते हैं, इसलिए इन बातों पर ध्यान दें!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 6:01 PM IST

आज के समय में इंटरनेट एक ज़रूरत है और हर उम्र के लोग अपने अपने हिसाब से इसका इस्तेमाल करते हैं। स्कूल के बच्चे हो या कॉलेज के लड़के सबकी अपनी ज़रूरत है लेकिन ये सबको पता है कि इंटरनेट पर जितनी ज्यादा अच्छी सामग्री उपलब्ध है उसी मात्रा में बेकार सामग्री भी उपलब्ध है। छोटी उम्र के बच्चे गलत चीजों के प्रति बहुत जल्दी आकर्षित हो जाते हैं और गलत आदतों के शिकार हो जाते हैं। कई साइटों पर क्राइम करने के ऐसे तरीके बताये गये हैं जिससे बच्चे गलत रास्तों पर चले जाते हैं। इसलिए बच्चों को नेट इस्तेमाल तो करने दें लेकिन वे नेट पर क्या देख रहे हैं और क्या सीख रहे हैं इसकी पूरी जानकारी रखें। हम यहाँ आपको ऐसे ही कुछ आसान टिप्स बता रहे हैं जिसकी मदद से आप आसानी से बच्चों को इन्टनेट के दुष्प्रभाव से बचा सकते हैं।

1- आपका बच्चा छोटा हो या बड़ा लेकिन उसे आप पेरेंट्स होने के नाते यह बात ज़रूर बताएं कि इंटरनेट पर मौजूद हर चीज सच नहीं है। इसलिए वो जो कुछ भी देखे या पढ़े उसकी सच्चाई को कई जगह से प्रमाणित कर ले तब जाके उस पर यकीन करे।

2- पहले अपने बच्चे को यह बताएं कि उससे सम्बंधित ऐसी कौन कौन सी जानकारियां हैं जो उसे ऑनलाइन किसी और के साथ शेयर नहीं करनी हैं। कई बार बच्चे ऐसे लोगों कि चपेट में आ जाते हैं जो उनसे पूरी जानकारी निकलवा लेते हैं और उसका गलत इस्तेमाल करते हैं।

3- बच्चे नेट में सबसे ज्यादा सोशल साइट्स और ईमेल का इस्तेमाल करते हैं। इसलिए ईमेल के पासवर्ड का स्ट्रोंग होना बहुत ज़रूरी होता है नहीं तो कुछ साइबर क्रिमिनल आपकी सारी जानकारी आसानी से हैक कर सकते हैं। इसलिए बच्चों को सिखाएं कि कैसे वे अपने पासवर्ड को स्ट्रोंग बनाएं।

4- सोशल साइट पर ज्यादा समय बिताने से बच्चों को इसकी लत लग जाती है। इसलिए ज़रूरी है कि आप उन्हें इसका सीमित इस्तेमाल करने की सलाह दें। इसके अलावा सोशल साइट पर दोस्त बनाने से पहले सामने वाले के बारे में अच्छे से जानकारी ले लें। अन्यथा कई बार बच्चे गलत संगत में पड़कर बिगड़ जाते हैं। इसी तरह बच्चों को पोर्न साइट्स से भी दूर रखें।

5- फेसबुक और अन्य कई मैसेंजर के आने से अब मेसेज करना बहुत ही सुविधाजनक हो गया है लेकिन उन्हें यह नहीं पता कि कई साइट्स ऐसे भी हैं जिसमें आपकी चैट पूरी तरह प्राइवेट नहीं होती है। इसलिए ऐसी किसी भी साइट पर चाट करते समय अपनी बैंक डिटेल और किसी भी तरह कि जानकारी उनसे शेयर न करें।

6- अगर आपका बहुत ज्यादा नेट का इस्तेमाल करता है तो उसे यह बात ज़रूर समझाएं कि कोई कैसे आपके अकाउंट को हैक कर सकता है और कैसे आपके अकाउंट से कुछ गलत काम कर सकता है। बच्चों को इन सबकी पूरी जानकारी देना बहुत ज़रूरी होता है।

7- बच्चों को फ्री वाई-फाई का इस्तेमाल करना बहुत अच्छा लगता है और आज के समय में अधिकतर रेस्टोरेंट और कैफ़े फ्री वाई-फाई की सुविधा देते हैं। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि ऐसे नेटवर्क में आप काफी हद तक उनकी देखरेख में रहते हैं और किसी भी समय आपका अकाउंट कोई भी हैक कर सकता है। इसलिए अगर बिना पासवर्ड वाला वाई फाई नेटवर्क का इस्तेमाल कर रहे हैं तो मोबाइल में वीपीऍन ज़रूर इंस्टाल करें।

8- वीपीऍन(Virtual Private Network) को इनस्टॉल करना आज के जमाने में बहुत ज़रूरी हो गया है। इससे आपकी सारी जानकारी सुरक्षित रहती है और कोई आसानी से इसे हैक नहीं कर सकता है। बाज़ार में कई तरह के वीपीएन उपलब्ध हैं आप अपनी ज़रूरत के हिसाब से सही वीपीएन को इंस्टाल कर लें।

9- बच्चों को नेट पर गेम खेलना बहुत ज्यादा पसंद होता है और कुछ ही दिनों में बच्चों को इसकी लत लग जाती है। हालांकि नेट से गेम को इंस्टाल करने में भी कई दिक्कते होती हैं और अगर आपने सही साइट का इस्तेमाल नहीं किया तो हो सकता है आपके सिस्टम में किसी तरह का वायरस आ जाये। इसलिए गेम इंस्टाल करते समय सही सोर्स का ध्यान रखें।

10- सोशल मीडिया पर अगर आपके बच्चे किसी अनजान शख्स से बात कर रहे हैं तो उन्हें ऐसा करने से रोकें। आजकल सोशल मीडिया पर ऐसे दोस्ती करना बहुत ही गलत साबित हो सकता है। इसलिए बच्चे के सोशल नेटवर्क पर पूरा ध्यान रखें और उसे अनजान लोगों से दोस्ती न करने की सलाह दें।

11- कई बार ईमेल पर आपको ऐसी कई मेल आते हैं जिसमें लिखा होता है कि आपने लाखों के लाटरी जीत ली है या आपको किसी ऑफर के तहत बहुत भारी छूट दी जा रही है। ऐसी किसी भी बहकावे से बचे और बच्चों को इसकी पूरी जानकारी दें कि वे कैसे पहचानें कि कौन-सा मेल फर्जी है। अधिकतर मामलों में हद से ज्यादा लुभावने वाले मेल फर्जी ही होते हैं।

Read this in English

अनुवादक: Anoop Singh

चित्र स्रोत: Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source