Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

क्या आपका बच्चा स्कूल जाने से डरता है? ऐसे करें उसकी मदद

अगर आपका बच्चा भी स्कूल जाने से डरता है, तो उसका कारण जानने की कोशिश करें और उसके डर को दूर करें!

क्या आपका बच्चा स्कूल जाने से डरता है? ऐसे करें उसकी मदद

Written by Editorial Team |Published : April 19, 2017 12:11 PM IST

स्कूल जाने के नाम से भला किस बच्चे को डर नहीं लगता है। अगर स्कूल अच्छा हो, वहां का माहौल अच्छा हो और बच्चे के दोस्त अच्छे हों तो बच्चे को इतना डर नहीं लगता है। लेकिन अगर स्थिति इसके उलट हो, तो बच्चे का डरना स्वाभाविक है। अगर आपका बच्चा भी किसी बात को लेकर स्कूल जाने से डरता है, तो चाइल्ड साइकोलोजिस्ट शुचि दल्वीआपकी मदद कर सकती हैं। दल्वी आपको कुछ टिप्स दे रही हैं जिनसे आपको इस समस्या को सुलझाने में मदद मिल सकती है।

बच्चे को नए वातावरण में एडजस्ट करने में हेल्प करें- अगर बच्चे ने स्कूल जाना शुरू किया है या उसने स्कूल शिफ्ट किया है, तो उसे नए माहौल में एडजस्ट होने में समय लग सकता है। आप उसे बताएं कि स्कूल में नए दोस्त कैसे बनाए जाते हैं। उसे नॉन-स्कूल ऑवर में स्कूल ले जाएं और वहां की जगह से परिचित कराएं।

उसे बताएं कि स्कूल क्यों जाते हैं- स्कूल का मतलब होता है नियम, समय-सारणी और उनका पालन करना। ऐसे बच्चे जो नियमों का पालन नहीं करते हैं उन्हें यहां का माहौल परेशान कर सकता है। बच्चे को बताएं कि नियमों का पालन करना क्यों जरूरी होता है।

Also Read

More News

समस्यायों को सुलझाएं- शिक्षक पसंद नहीं होना, कठिन विषय, दोस्तों की कमी, कैफेटेयर में खराब भोजन। यह ऐसे कारण है जिनकी वजह से बच्चा स्कूल को पसंद नहीं करता है। इन विषयों पर बच्चे से बात करें और उसे इनसे निपटने के तरीके बताएं।

पनिशमेंट पर बात करें- कई बार बच्चे की स्कूल नहीं जाने की इच्छा का कारण स्कूल में मिली पनिशमेंट भी हो सकती है। इस बारे में बच्चे से बात करें और उसे इसका कारण बताएं। अगर मामला ऐसा कुछ नहीं है, तो इसे रोकने के लिए तुरंत एक्शन लें।

सामना करने के लिए समय दें- प्रत्येक बच्चे के पास परिवर्तन और इससे सामना करने का अपना तरीका होता है। कुछ बच्चे बेहद सामाजिक होते हैं और तुरंत दोस्त बना लेते हैं लेकिन कुछ बच्चों को समय लगता है। यदि आपके बच्चे को स्कूल में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है तो जल्दबाजी ना करें। उसे सहज बनाएं, उससे बात करें और स्कूल के बारे में सकारात्मक दृष्टिकोण दें।

Read this in English

अनुवादक – Usman Khan

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

चित्र स्रोत - Shutterstock

About the Author

... Read More