... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 5:53 PM IST
बच्चे खाना खाते समय कितनी गंदगी फैलाते हैं इस बात से कोई अंजान नहीं है। लेकिन आपके लिए परेशानी तब खड़ी हो जाती है, जब आप खाने के लिए किसी रेस्टुरेंट या पार्टी में जाते हैं। जाहिर है इस दौरान आपको बच्चे की अतिरिक्त देखभाल करनी पड़ती है। वर्ना वो गंदगी फैलाने और कपड़े खराब करने में जरा भी देर नहीं लगाते हैं। दरअसल कुछ ऐसी चीजें हैं, जिन्हें आपको उस समय अपने बैग में रखना नहीं भूलना चाहिए, जब बाहर खाने की योजना बनाते हैं। हम आपको इन चीजों के बारे में बता रहे हैं। इनसे आप अपने बच्चे को बैक्टीरिया और जर्म्स से बचा सकते हैं।
1) प्लेसमैट- रेस्टोरेंट जाने से पहले अपने बैग में प्लेसमैट जरूर रखें। बच्चे शरारती होते हैं और वो चेयर या टेबल पर टच करते हैं और फिर वही उंगलियां मुंह में डाल लेते हैं। जाहिर है उस चेयर का इस्तेमाल कई सैकड़ों लोग करते हैं, जिस वजह से बैक्टीरिया और जर्म्स का खतरा होता है। इसलिए बच्चे की चेयर और उसके सामने टेबल पर प्लेसमैट रखें।
2) सैनिटाइजर- अपने बैग में सैनिटाइजर की एक छोटी बोटल जरूर रखें। जाहिर है बच्चे बहुत सी गंदी चीजों को टच करते हैं और फिर वही गंदी उंगलियां चाटने लगते हैं। जब आपको लगे कि आपके बच्चे ने किसी चीज को टच किया है, तो थोड़ा से सैनिटाइजर उसके हाथों पर लगा दें।
3) वेट वाइप्स- वेट वाइप्स को अपने बैग में रखना कभी ना भूलें। बच्चे के गंदे हाथ और मुंह साफ करने के लिए यह बेहतर चीज है। सैनिटाइजर लगाकर हाथ रगड़ने की बजाय उस पर जमी गंदगी को वेट वाइप्स से साफ कर लेना ज्यादा सही तरीका है।
4) एक्स्ट्रा कटलरी मांगे- बच्चों जिस तरह घर में अपने टॉय को फेंकने में मजा आता है, उसी तरह उन्हें रेस्टोरेंट में भी चम्मच और कांटा चम्मच फेंकने में मजा आता है। आप उसी चम्मच को वाइप्स से साफ करके बच्चे को ना दें बल्कि एक्स्ट्रा कटलरी मंगा लें ताकि बच्चा उसी से खेलता रहे।
5) पहले सलाद आर्डर करें- खाना आने तक बच्चा आफत खड़ी कर सकता है। इसलिए सबसे पहले आप सलाद ऑर्डर कर दें ताकि आपका बच्चा उसे खाने में व्यस्त रहे। बच्चों को गाजर और खीरा पसंद होता है।
Read this in English
अनुवादक – Usman Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock