... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 5:57 PM IST
Read this in English-
नए माता-पिता को अपने शिशु की फीडिंग बोटल के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होती है। किसी खराब बोटल से फीडिंग कराना शिशु के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। हम यहां कुछ फीडिंग बोटल के बारे में जानकारी दे रहे हैं जिससे आपको सही बोटल चुनने में मदद मिलेगी।
प्लाकस्टिक बोटल
प्लास्टिक की बोटल आसानी से उपलब्ध हो जाती है। ये सस्ती और मजबूत भी होती है। हालांकि हेल्थ के मद्देनजर प्लास्टिक बोटल के इस्तेमाल से बचना चाहिए।
कांच की बोटल
कांच की बोटल का टूटने का खतरा होता है। इसके लिए बोतल के ऊपर सिलिकॉन का कवर लगाकर इसका प्रयोग करना चाहिए। कांच की बोटल को साफ करना आसान भी होता है।
डिस्पोजेबल बोटल
शिशु को दूध पिलाने के बाद इन बोटल को फेंक दिया जाता है। ये महंगी होती हैं और यदि आप कहीं जा रह हैं तो आपको अपने पास कई सारी बोतल रखनी पड़ती हैं। इन्हें साफ करना आसान होता है। अगर आपके पास sterilizers नहीं है तो, ये बोटल आपके लिए बेहतर है।
बीबीए फ्री बोटल
अगर आप प्लास्टिक बोटल का इस्तेमाल कर रहे हैं तो बीपीए फ्री आपके पास बेहतर चुनाव है। ये बोतलें आमतौर पर अपारदर्शी होती हैं। अगर किसी बोतल पर बीपीए चिह्नित नहीं है तो आप इसे लेने से पहले पुनर्विचार कर सकते हैं।
स्टेरलाइज़र (Sterilizer) बोटल
इन बोतलों का अलग से रखरखाव करने की जरूरत नहीं होती। ये अन्य बोतलों से महंगी हैं और इसमें कांच और प्लासिटक बोटल की तुलना में दूध ज्यादा समय तक गर्म रहता है।
ऐंगयूलर यानि नुकीलीदार बोटल
अधिकतर बोटल का आकार सिलिंडर की तरह होता है लेकिन इसका आगे का आकर 45 डिग्री कोण की तरह बना होता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें सारा दूध आगे की तरफ इकट्ठा हो जाता है। इससे दूध पीने पर बच्चे को गैस और पेट दर्द की समस्या नहीं होती।
पेट दर्द विरोधी (Anti-colic) बोटल
दूध पीते समय बोतल में हवा का दबाव बनने पर शिशु को पेट दर्द की शिकायत हो सकती है। इस बोतल का सेप इस तरह बनाया गया है कि ये हवा की मात्रा को कम करती है। इस बोतल को साफ करना आसान नहीं है और ये महंगी भी होती है।
फीडिंग बोटल का निपल कैसा हो
आपको ऐसे निपल चुनना चाहिए जिससे आपके शिशु को ऐसा एहसास हो जैसे वो स्तनपान कर रहा है। अधिकतर बच्चे निपल बड़ा होने के कारण उसे मुंह में लेना पसंद नहीं करते।
घंटी के आकार का निपल
आप घंटी के आकार का निपल चुन सकते हैं जो आसानी से उपलब्ध हो जाता है इसके अलावा ऑर्थडान्टिक (orthodontic) निपल भी सही है। ये निपल एक तरफ से फ्लैट रहता है और दूसरी तरफ से उभरा हुआ होता है। ये सही से बच्चे की जीभ में आ जाता है। वैसे बड़े आकार की बोतल चुनना सही है।
डिस्पोजेबल निपल
अगर आप इसका प्रयोग कर रहे हैं तो ये एक बढ़िया विकल्प है। अगर आपके पास निपल रखने का यंत्र स्टेरलाइज़र (sterilizers) नहीं है तो आप इसे प्रयोग कर फेंक सकते हैं।
निपल का आकार
निपल का आकार शिशु की उम्र और दूध के प्रवाह पर निर्भर करता है। इन निपल पर साइज लिखा होता है। नवजात के लिए छोटा निपल ही बेहतर रहता है। अगर आपका बच्चा बढ़ रहा है तो आप उसे बड़े आकार और दूध के अधिक प्रवाह वाले निपल से दूध पिला सकते हैं।
मटिरीअल कैसा हो
निपल आमतौर पर सिलिकॉन या लेटेक्स का बना हो तो उसका आकार लंबे समय तक बना रहता है। बच्चों को नरम और लचीला लेटेक्सो निपल ज्यादा पसंद आता है। हालांकि लेटेक्स निपल ज्यादा दिनों तक नहीं चलता।
मूल स्रोत -A quick guide to feeding bottles
अनुवादक – Usman Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।