बच्चे वैसे तो साल भर बहुत खुश रहते हैं लेकिन जैसे ही एग्जाम सर पर आता है उनकी सारी मस्ती भाग जाती है और वे परेशान होने लगते हैं कि आखिर कैसे पढ़ाई करें और बाकी चीजों को कैसे मैनेज करें। यह समय बच्चों के साथ-साथ पेरेंट्स के लिए भी बहुत चैलेंजिंग होता है क्योंकि अगर इस समय आपने ठीक से ध्यान नहीं दिया तो हो सकता है कि आपका बच्चा एग्जाम में ठीक से परफॉर्म न कर पाये। एग्जाम आते ही बच्चे घंटों पढ़ना स्टार्ट कर देते हैं जिससे उन्हें नींद आने लगती है हालांकि इस दौरान अच्छी नींद लेना भी उतना ही ज़रूरी है जिससे उनका फोकस बना रहे। ऐसे में सबसे ज्यादा ज़रूरी है कि आप बच्चे को पढ़ाई में कंसन्ट्रेट करने को समझाएं। यहाँ कुछ सिंगल मदर अपने अनुभव बता रही हैं कि कैसे वे अपने बच्चों को एग्जाम के समय में मैनेज करती हैं।
सबसे पहले एक टाइम प्लान बनाएं और इसे दीवार पर चिपका दें। प्लान बनाते समय इस बात का ध्यान रखें कि आपका बच्चा इस प्लान से पूरी तरह सहमत हो उसे किसी तरह का बोझ न लगे। उसके खेलने के टाइम में थोड़ा सा कमी लायें और पढ़ाई का टाइम थोड़ा बढ़ा दें। कभी भी ज़रूरत से ज्यादा पढ़ने का दवाब न बनाएं।
एक समय पर उसे एक ही चीज पर फोकस रहने दें। कभी भी एक ही समय पर बच्चों को कई तरह के काम या कई सब्जेक्ट को पढने को न बोलें बल्कि उन्हें एक चीज पर फोकस करना सिखाएं। इससे उनकी मेमोरी पॉवर और कंसंट्रेशन पॉवर दोनों बढ़ती है।
बच्चों के खाने में ऐसी चीजों की मात्रा बढ़ा दें जिससे कंसंट्रेशन पॉवर मजबूत होती है। एग्जाम के समय में बच्चों को मसालेदार चीजों से दूर रखें क्योकि ऐसी चीजों से उनका पेट ख़राब हो सकता है और उन्हें अच्छी नींद लेने में भी दिक्कत हो सकती है। अधिक से अधिक फल खिलाना इस समय बहुत फायदेमंद होता है।
You may like to read
मेडिटेशन करना कंसंट्रेशन पॉवर को मजबूत करने का सबसे असरदार तरीका है। इसलिए बच्चों को योग और मेडिटेशन करने दें और खुद भी उनके साथ करें। धीरे धीरे ये बच्चे की आदत में शामिल हो जाता है और फिर वो अपने आप ही सुबह उठकर योगा करने लगते हैं।
बच्चों को पूरी तरह तनावमुक्त रखें उन पर बेवजह अच्छा परफॉर्म करने का प्रेशर न डालें। कई बार कुछ बच्चे माता पिता के दवाब में आकर ठीक से एग्जाम में परफॉर्म नहीं कर पाते हैं। बच्चे की कंसंट्रेशन के लिए यह भी ज़रूरी है कि बीच बीच में बच्चे को रिलैक्स करने दें। कभी भी बच्चे को ज्यादा देर तक लगातार न पढ़ने दें बल्कि बीच बीच में खुद के साथ वाक पर ले जाएँ या कोई इनडोर गेम खेलें।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.