... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 5:53 PM IST
बच्चे को सर्दी-खांसी या बुखार जैसी समस्याएं होने पर परिजन तुरंत डॉक्टर के पास भागते हैं। जाहिर है सर्दी-खांसी ऐसी समस्याएं हैं जो बच्चों को बार-बार सताती हैं। मौसम में हल्का-सा परिवर्तन होने पर बच्चे तुरंत इन समस्यायों से घिर जाते हैं। हालांकि कई ऐसे लोग भी हैं, जो अपने बच्चे को इस तरह की समस्यायों से राहत देने के लिए कई घरेलू उपचार इस्तेमाल करते हैं। बेशक घरेलू उपचार सही होते हैं लेकिन आपको बता दें कि कुछ समस्याएं ऐसी होती हैं जिनके इलाज के लिए आपको घरेलू उपचार की नहीं डॉक्टर की जरूरत होती है। हम आपको कुछ ऐसे मामले बता रहे हैं जिनमें आपको घरेलू उपचार का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
(1) अच्छी त्वचा के लिए घरेलू उपचार- कई माता-पिता नवजात शिशु के लिए उबटन का इस्तेमाल करते हैं। यह एक तरह का पेस्ट है जिसे हल्दी, बेसन और क्रीम मिलाकर बनाया जाता है। आपको बता दें कि इसे बच्चों की स्किन पर लगाने से इसे छुटाते समय दर्द होता है। इसके अलावा हल्दी से बच्चे की स्किन में जलन हो सकती है। कुल मिलाकर ये उपचार बच्चे के लिए दर्दनाक साबित हो सकता है।
(2) अच्छे बालों के लिए घरेलू उपचार- ऐसे कई माता-पिता हैं, जो अपने बच्चे के बालों के बेहतर विकास के लिए इस तरह के घरेलू उपचारों का सहारा लेते हैं। कई लोग बच्चे के मुंडन के बाद उसके सिर पर जली हुई बोरी की राख, केले के साथ मिलाकर लाल मसूर का पेस्ट, अंडे आदि लगाते हैं। लेकिन आपको बता दें कि बालों की गुणवत्ता और बनावट जीन पर निर्भर होती है।
(3) बुखार के लिए घरेलू उपचार- डॉक्टरों का मानना है कि अगर बच्चे का बुखार 100 डिग्री से ऊपर है, तो उसे चिकित्सक की सलाह से पेरासिटामोल की कुछ ड्रॉप पिलानी चाहिए। अगर बुखार उससे कम है, तो आपको कोई घरेलू उपचार ट्राई करने की जरूरत नहीं है। कई ऐसे परिजन हैं, जो बच्चे को बुखार होने पर गन्ने के रस में हल्दी मिलाकर पिलाते हैं। आपको बता दें इससे बुखार कम नहीं होता है।
(4) फ्रैक्चर के लिए घरेलू उपचार- हर मोहल्ले में कई ऐसे नीम-हकीम होते हैं, जो यह दावा करते हैं कि वो टूटी हड्डियों का जोड़ देते हैं या किसी भी तरह के फ्रैक्चर का उपचार करते हैं। लेकिन आपको बता दें कि आपको इस तरह का कोई उपाय ना तो खुद ट्राई करना चाहिए और ना ही अपने बच्चे को लेकर ऐसे लोगों के पास जाना चाहिए।
Read this in English
अनुवादक – Usman Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock