... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 5:58 PM IST
Read this in English.
बच्चे द्वारा नियमित रूप से सही तरह पॉटी करना मां के लिए किसी राहत से कम नहीं। अगर बच्चा बार-बार और पतली पॉटी कर रहा है तो, निश्चित रूप से मां के लिए चिंता का विषय हो सकता है। बच्चे के लगातार पतली पॉटी करने पर आपके मन में जो पहला ख्याल आता है, वो यह है कि कहीं बच्चे को दस्त (diarrhoea) तो नहीं हो गया। इससे पहले कि आप बच्चे को इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले जाएं, आपको कुछ ज़रूरी बातों का जानना बेहद ज़रूरी है। पढ़ें- इन 9 घरेलू उपचारों से दस्त के दौरान बच्चों को मिलता है आराम
स्तनपान करने वाले बच्चों की पॉटी करने की प्रक्रिया
मुंबई स्थित जसलोक अस्पताल में कंसलटेंट पीडीअट्रिशन डॉक्टर राजू खूबचंदानी के अनुसार, बच्चे द्वारा पतली पॉटी करने का मतलब हमेशा ये संकेत नहीं है कि उसे दस्त लगे हों। स्तनपान करने वाले नवजात शिशु एक, तीन या चार दिन में 15 बार पॉटी कर सकते हैं। अगर बच्चा सही तरह से फीडिंग ले रहा है, हेल्दी दिख रहा है और उसका वजन भी सही बढ़ रहा है, तो पतली पॉटी आने पर आपको परेशान नहीं होना चाहिए। कई माताएं बच्चे की पतली पॉटी के लिए स्तनपान को जिम्मेदार मानकर उसे फीडिंग कराना बंद कर देती हैं, जो कि एक गलतफहमी है।
'फॉर्मूला फेड बेबीज' बच्चों की पॉटी करने की प्रक्रिया
डॉक्टर के अनुसार, ये प्रकिया फॉर्मूला फेड बेबीज (Formula fed babies) यानि दूध के अलावा ऊपरी खाना खाने वाले बच्चों के मामले में अलग हो सकती है। ऐसे बच्चे थोड़ी मोटी और हार्ड पॉटी करते हैं। अगर ऐसे बच्चे पतली पॉटी कर रहे हैं, तो गंभीर विषय हो सकता है। इसके अलावा ऐसे बच्चों के स्तनपान करने वाले बच्चों की तुलना में पेट खराब होने के चांस भी दस गुणा ज्यादा होते हैं। ऐसे बच्चों को पतली पॉटी से उनके शरीर में तरल पदार्थ की कमी हो सकती है।
दस्त बच्चे के शरीर से कुछ खराब पदार्थों को नष्ट करने में सहायक है। चूंकि अभी आपके बच्चे के सिस्टम का विकास हाे रहा है। इसलिए बच्चे का सिस्टम बड़ों की तुलना में अलग तरह से काम करता है। पतली पॉटी होने का मतलब दस्त होना बिल्कुल गलत धारणा है।
इन बातों का रखें ख्याल
कुछ घरेलू उपाय
मूल स्रोत -Loose motions in babies might not always suggest diarrhoea
अनुवादक – Usman Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।