मॉल में इनडोर गेम खेलने से बच्चों को हो सकते हैं ये नुकसान

अपने बच्चे को किसी भी Indoor Play Area में भेजने से पहले उस जगह की साफ़ सफाई का अच्छे से निरीक्षण कर लें!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 6:01 PM IST

Read this in English

अनुवादक: Anoop Singh

बच्चों के संपूर्ण विकास के लिए उनका खेलना बहुत ज़रूरी होता है। अपने बच्चों को नियमित तौर पर रोजाना कम से कम एक घंटे बाहर किसी पार्क में या प्लेग्राउंड में खेलने के लिए भेजना उनके शारीरिक विकास और स्वास्थ्य के लिए बहुत ज़रूरी है। लेकिन आज कल ऐसा देखा गया है कि कई माँ अपने बच्चों को बाहर पार्क में या प्लेग्राउंड में भेजने की बजाय इनडोर गेम खेलने के लिए ज्यादा जोर देती हैं। आज कल हर शहरों में बच्चों के लिए खासतौर पर डिज़ाइन किये गये थीम बेस्ड इनडोर प्लेग्राउंड या शॉपिंग मॉल में इनडोर प्ले एरिया होते हैं, इनका दावा है कि इससे बच्चों के सोशल स्किल और साथ ही मोटर स्किल का भी विकास होता है। कई पेरेंट्स ऐसा भी सोचते हैं कि इनडोर प्ले एरिया में खेलने से उनके बच्चे बाहर किसी पार्क की बजाय ज्यादा सुरक्षित हैं। जबकि अगर स्वास्थ्य के लिहाज से देखा जाए तो इनडोर प्ले एरिया ज्यादा अच्छे नहीं होते हैं।

हाल ही में किये कुछ शोधों के अनुसार, इनडोर प्ले एरिया में वेंटिलेशन और ताज़ी हवा की कमी के कारण बच्चों में सांस संबंधी समस्याओं के होने का खतरा ज्यादा रहता है। बंद जगहों पर खेलने से बच्चों को अस्थमा जैसी बीमारी भी हो सकती है जो आपके छोटे बच्चे के लिए बहुत हानिकारक है। वहीँ दूसरी तरफ खुली जगह में खेलने से बच्चों की इम्युनिटी पॉवर दिन प्रति दिन बढ़ती जाती है। साल 2007 में किये एक अध्ययन के अनुसार, इनडोर प्लेग्राउंड में साफ़ सफाई का सही इंतजाम न होने के कारण बच्चों को कई तरह की संक्रमित बीमारियां हो जाती हैं। इन जगहों पर कम सफाई होना और ठीक से हाथो की सफाई न करना बच्चों में संक्रमण फैलने के दो प्रमुख कारण हैं। पढ़ें: बच्चों के दिमाग को तेज करने के 5 उपाय

इस बात का ध्यान रखें कि अधिकतर संक्रमण वाली बीमारियां गंदे हाथो से ही फैलती हैं और जहाँ अलग अलग जगहों के कई लड़के एक साथ खेल रहे हैं वहां इसके फैलने की संभावना बहुत ज्यादा होती है। इसलिए माता पिता को इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि अगर वे अपने बच्चों को ऐसी ही किसी जगह पर खेलने के लिए भेज रहे हैं तो पहले वहां की साफ़ सफाई और अन्य सुविधाओं का पूरा निरीक्षण कर लें फिर भेजें। इसके अलावा अपने बच्चों को हाथो को साफ़ रखने की सलाह दें।

चित्र स्रोत: Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source