... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Read this in English.
अनुवादक – Usman Khan
बच्चा जब तक दूध पीता है, तब तक तो माता-पिता को कोई परेशानी नहीं होती। लेकिन जब, बात खाने की आती है, तो उनके लिए चिंता का कारण बन सकता है। कई माता-पिता इस बात को लेकर परेशान रहते हैं कि उन्हें अपने छोटे बच्चे को किस उम्र में और क्या खिलाना चाहिए। वास्तव में ये एक सवाल है, जो सभी परिजनों के लिए अहम है। जाहिर है छोटे बच्चे के खानपान में बेहद सावधानी बरतनी पड़ती है। इस संबंध में आपकी छोटी भी लापरवाही बच्चे के लिए परेशानी का कारण बन सकती है। खैर, अगर आप भी कुछ ऐसी ही समस्या से जूझ रहे हैं, तो जसलोक हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में पीडीअट्रिशन डॉक्टर फजल नबी आपकी मदद कर सकते हैं। पढ़ें- हींग से दूर करें अपने शिशु का पेट दर्द
डॉक्टर के अनुसार, शुरू के 6 महीनों तक बच्चे को स्तनपान कराना चाहिए। छह महीने के बाद आप उसे हल्का खाना देना शुरू कर सकते हैं। आप उसे मैश की हई सब्जियां, सूप, फल और पतली खिचड़ी आदि खिलाना शुरू कर सकते हैं। इसके बाद जब बच्चा एक साल का हो जाए, तो उसे पकी हुई सब्जियां खिलाना शुरू करें। लेकिन ध्यान रहे कि उसमें मसाले ना हों। यहां तक कि उसके लिए बनाई गई खिचड़ी में भी नमक ना हो।
18 से 24 महीने के बच्चे के खाने में आप थोड़ा सा मसाला जैसे दालचीनी और नमक मिला सकते हैं। स्ट्रोंग मसाले से परहेज करें। हालांकि आप बहुत कम मात्रा में हल्दी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस उम्र में बच्चे को घर में यूज होने वाले बर्तनों में खाना खिलाया जा सकता है।
बच्चे को जंक फूड्स बिल्कुल भी खिलाने के गलती ना करें। अगर आप बच्चे को बाहर का खाना खिलाने की सोच रहे हैं, तो तीन साल की उम्र के बाद ही ट्राई करें। लेकिन ध्यान रहे कि उसे कुछ हेल्दी ही खिलाएं। क्योंकि बाहर के अन्हेल्दी खाने से उसे इन्फेक्शन हो सकता है। कोशिश करें कि बच्चे को घर में बना खाना ही दें। शुरूआती उम्र में बच्चे को अधिक मसाला और मीठा देने से भी बचें।
चित्र स्रोत - Shutterstock