... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 6:01 PM IST
Read this in English
अनुवादक – Usman Khan
विटामिन डी की कमी केवल वयस्कों को ही नहीं बल्कि एक साल से कम के बच्चों को भी हो सकती है। आपको बता दें कि बच्चों को रोजाना कम से कम 5 माइक्रोग्राम विटामिन डी की आवश्यकता होती है। विटामिन डी कमी से नुकसान हो सकते हैं, इसकी कमी होने से हड्डी के विकास में बाधा हो सकती है। मुंबई स्थित किंग एडवर्ड मेमोरियल (केईएम) में पीडीऐट्रिक्स विभाग के हैड डॉक्टर मुकेश अग्रवाल के अनुसार, शिशुओं में विटामिन डी की कमी को आसानी से ओरल दवाओं के माध्यम से विटामिन डी की एक खुराक के साथ पूरा किया जा सकता है। डॉक्टर के अनुसार, विटामिन डी की कमी को कैल्शियम और फॉस्फोरस के अवशोषण में कमी की वजह से बच्चों में रिकेट्स पैदा करने के लिए जाना जाता है। रिकेट्स 6 से 36 महीने के बच्चों को होने वाली एक आम समस्या है। आप इन लक्षणों से पहचान सकते हैं कि आपके बच्चे को विटामिन डी की कमी है।
1) हड्डी में विकृति- विटामिन डी की कमी वाले बच्चों के पैर आमतौर पर झुक जाते हैं। सबसे बड़ी बात कि बच्चे की रीढ़ की हड्डी भी सीधी नहीं होती। वास्तव में विटामिन डी का कम लेवल आपके शिशु के सामान्य हड्डी विकास में बाधा पैदा करता है।
2) खोपड़ी में निशान पड़ना- अगर आपके बच्चे की खोपड़ी बहुत ज्यादा नरम है या आपको ऐसा लगता है कि उसकी खोपड़ी में कोई छोटा-सा गड्ढा बना हुआ है, तो सतर्क हो जाएं। ये विटामिन डी की कमी का लक्षण हो सकता है।
3) मांसपेशियों में दर्द और कमजोरी- कई बार बच्चे को रेंगने या बैठने में परेशानी होती है, ऐसा रिकेट्स की वजह से मांसपेशियों में कमजोरी की वजह से हो सकता है। इसके अलावा वो अपने वजन को नहीं संभाल पाता है और चिड़चिड़ा दिख सकता है।
4) रिकरंट इन्फेक्शन- कई अध्ययनों के अनुसार, विटामिन डी की कमी के कारण रिकरंट इन्फेक्शन हो सकते हैं। यानि बच्चा बार-बार कोल्ड और फ्लू का शिकार हो सकता है।
5) रकिटिक रोज़री (Rachitic rosary)- अगर आपके बच्चे छाती ज्यादा बाहर दिखाई देती है यानि उसकी छाती की पसलियां ज्यादा नज़र आती है, तो इसे मेडिकल भाषा में रकिटिक रोज़री कहते हैं, जो कैल्शियम की कमी के कारण होती है।
6) विकास में देरी- विटामिन डी की कमी या रिकेट्स से बच्चे के सामान्य विकास में देरी हो सकती है। इसके अलावा अगर वो अपना वजन संभालने में असमर्थ है या उसके अंग सूज रहे हैं, तो सतर्क हो जाएं।
चित्र स्रोत - Shutterstock