... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 6:01 PM IST
Read this in English.
अनुवादक – Usman Khan
कई बार बच्चों को आंखों से जुड़ी कई समस्याएं हो जाती है। इनमें से कुछ समस्याओं के बारे में आपको भी अंदाजा नहीं हो पाता है, जिस वजह से आप उसे नजरअंदाज कर देते हैं। जब तक आपको अंदाजा हो पाता है, तब तक स्थिति गंभीर हो चुकी होती है। खैर, आइकोनिक आई हॉस्पिटल में आंखों की डॉक्टर प्राची अगाशे के अनुसार,आंखों के खराब होने से संबंधित कुछ ऐसे लक्षण होते हैं, जिन्हें जानने के बाद आपको अपने बच्चे को तुरंत डॉक्टर के पास ले जाना चाहिए। पढ़ें- आंख में कुछ चला जाए तो उसे निकालें इस तरह!
1) आंखें मलना- नींद आने पर आखें मलना अलग बात है लेकिन अगर वो हमेशा ही अपनी आंखों को मलता रहता है तो, ये परेशानी का सबब हो सकता है।
2) सिरदर्द- अगर उसे अक्सर सिरदर्द की शिकायत रहती है, तो आपको सचेत हो जाना चाहिए।
3) एक आंख बंद करता है- अगर आपका बच्चा टीवी देखते समय या वैसे ही लगातार एक आंख बंद करता है, तो सोच लें कुछ गड़बड़ है।
4) लाइट से परेशानी- चमकदार लाइट से अगर उसे उलझन होती है तो उसे आईसाइट की समस्या हो सकती है।
5) तिरछी नजर से देखना- अगर आपका बच्चा तिरछी नजर से टीवी देखता है या किताब पढ़ता है, तो आपको उसे आंखों से डॉक्टर के पास ले जाना चाहिए।
6) सिर झुकाना- अगर बच्चा हमेशा एक तरफ सिर झुकाकर देखता है तो आपको सचेत हो जाना चाहिए।
7) वस्तु को करीब से देखना- अगर आपका बच्चा टीवी या किताबों को बहुत करीब से देखता है तो आप सावधान हो जाएं।
8) आइबॉल- अगर आपका बच्चा किसी भी चीज को लगातार नहीं देख पाता है या उसकी आइबॉल लगातार मूव करती रहती है, तो उसकीं आंखों में कोई समस्या हो सकती है।
9) लाल होना- अगर बच्चे की आंखें लाल रहती हैं तो इसका मतलब उसे कन्जंगक्टवाइटिस या अन्य समस्या हो सकती है।
10) आंखों में दर्द- आंखों में दर्द होने का मतलब ये हो सकता है कि आपके बच्चे की दृष्टि धुंधली हो। ऐसा होने पर तुरंत उसकी आंखों की जांच कराएं।
चित्र स्रोत - Shutterstock