... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 6:01 PM IST
Read this in English.
अनुवादक – Usman Khan
अगर आप नहीं चाहते कि आपके बच्चे के दांत खराब हों और उनमें पीड़ा हो, तो आपको शुरू से ही अपने बच्चे में दांत साफ रखने की आदत विकसित करनी चाहिए। डेंटल केरीज़ (Dental caries) या दंत क्षय को बोटल टूथ डिकै के रूप में भी जाना जाता है। ये बच्चों द्वारा शुगर से भरपूर फ्लोराइड मिल्क और फार्मूला मिल्क पीने के कारण हो सकता है। खैर एक कहावत है- इलाज से रोकथाम बेहतर है। अपोलो वाइट डेंटल हॉस्पिटल में कंसल्टेंट पेरियोडोंटिस्ट डॉक्टर सबिता एम आपको कुछ टिप्स दे रही हैं, जिन्हें अपनाकार आपको अपने बच्चे में दंत क्षय को रोकने में मदद मिल सकती है। पढ़ें- दूध के दांत के बारे में जानिये 8 महत्त्वपूर्ण बातें
इन उपायों से आपके बच्चे के दांतों को खराब होने से बचाने में मदद मिल सकती है। अगर आपके बच्चे में बचपन के किसी केरीज़ का पता चलता है, तो तुरंत उसका इलाज कराएं। हालांकि इलाज आमतौर पर दंत क्षय की गंभीरता पर निर्भर करता है। इसके दो चरण होते हैं।
प्रारंभिक चरण- इस चरण में आपको ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। इस चरण में अगर ऊपरी दांतों में सामने की तरफ सफेद धब्बे दिखने लगे तो इसके लिए फ्लोराइड ट्रीटमेंट सही होता है। इसमें फ्लोराइड की छोटी मात्रा दांतों पर लगाया जाता है।
बाद का चरण- अगर डिकै बाद के चरण में देखा जाता है, तो फ्लोराइड उपचार पर्याप्त नहीं होगा। दंत क्षय के गंभीर मामलों बड़ों में होने वाले दंत क्षय की तरह ही इलाज दिया जाता है। इसमें कई मामलों में दांत निकालना पड़ सकता है। हालांकि ये दंत क्षय की गंभीरता पर निर्भर करता है।
चित्र स्रोत - Shutterstock