... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 5:53 PM IST
कभी-कभी छोटे बच्चे ऐसी फनी बात बोल देते हैं या ऐसी हरकत कर बैठते हैं जिसके बाद आपको शर्मिंदा होना पड़ जाता है। उदहारण के लिए कई बार आपने नोटिस किया होगा कि आपका बच्चा घर में आपके सामने खूब बातें करता है। आप उसे जो भी बोलने के लिए कहते हैं, वो तुरंत बोलता है। लेकिन जब आप उसे बाहर किसी के सामने बोलने के लिए कहते हैं, तो उसके मुंह पर जैसे ताला लग जाता है। ऐसी ही बहुत सी स्थितियां हैं, जब पेरेंट्स को दूसरे लोगों के सामने शर्मिंदा होना पड़ जाता है। कुछ महिलाओं ने हमें अपने बच्चों के बारे में इसी तरह की कुछ फनी और इम्बेरसिंग बातें बताई हैं, जो हम आपसे साझा कर रहे हैं। यकीनन इन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
एक महिला कहा, मेरे दो साल के बच्चे को बॉल बहुत पसंद है। मैं उसके साथ टॉय शॉप गई। वो बॉल वाले सेक्शन में गया और बॉल देखनी शुरू कर दी। एक सेल्समेन उसके पास आया और दो बॉल उसे पकड़ा दी। इसी बीच उसकी नजर एक ब्लू बॉल पर गई। उसने जोर से बोला 'मां क्या आप अंकल की इस बॉल से खेलेंगी।'
एक महिला ने बताया कि वो किसी फाइव स्टार होटल में पार्टी के लिए गए थे। वहां तरह-तरह के पकवान सजे हुए थे। किसी एक डिश से अलग तरह की स्मेल आ रही थी। इतने उसकी बेटी जोर से चिल्लाकर बोली, 'मां मुझे स्मेल आ रही है। क्या आपने पादा है क्या? भला ऐसे में कौन शर्मिंदा ना हो जाए।
एक महिला ने बताया कि वो खरीदारी करने बाहर गए थे। उसने एक डायपर का एक पैक लिया। डायपर के पास ही कुछ सेनेटरी नैपकिन्स रखी हुई थी। इतने में मेरी बच्ची ने मुझसे पूछा 'क्या वो डायपर उनके लिए है? मैंने कहा हां। फिर उसने पूछा कि 'क्या नैपकिन्स भी आपके लिए लिए है? मैंने कहा हां। उसने सेल्समन को देखकर कहा, 'मेरी मां को डायपर की जरूरत है क्योंकि वह बहुत ज्यादा पेशाब करती हैं।' अब आप खुद ही सोचकर देखें, अगर ऐसी ही कुछ घटना आपके साथ हो जाए, तो क्या आप शर्मिंदा नहीं होंगे।
Read this in English
अनुवादक – Usman Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock