बच्चे को पिज्जा, बर्गर देने के बजाय इस तरह खिलाएं हेल्दी फूड्स

बच्चों में healthy diet लेने की आदत विकसित करने के लिए एक्पर्ट द्वारा बताए गए इन टिप्स पर जरूर अमल करें

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 6:01 PM IST

बच्चे पिज्जा, बर्गर, चाउमीन, आइसक्रीम जैसे अनहेल्दी फूड्स ही खाना ज्यादा पसंद करते हैं। जाहिर है इन चीजों को खाने से बच्चों को मोटापे के साथ-साथ कई स्वास्थ्य जटिलताओं का सामना करना पड़ सकता है। वास्तव में यह परिजनों की जिम्मेदारी है कि उन्हें किस तरह अपने बच्चों को इस तरह की अनहेल्दी चीजों से बचाना चाहिए। लेकिन सवाल यह है कि यह काम परिजन किस तरह कर सकते हैं। खैर अगर आप भी अपने बच्चे की खराब खानेपीने की आदत से परेशान हैं, तो मुंबई स्थित ओकहार्ट हॉस्पिटल्स में बैरिएट्रिक सर्जरी के डायरेक्टर डॉक्टर रमन गोयल  आपकी मदद कर सकते हैं। डॉक्टर आपको कुछ आसान सुझाव दे रहे हैं जिनके जरिए आप अपने बच्चे की हेल्दी फूड्स चुनने में मदद कर सकते हैं।

1) घर पर बना खाना ही खिलाएं- जंक फूड्स से बचाकर उसे घर पर बना हेल्दी खाना ही खिलाएं। इसके लिए बच्चे की पसंद का खाना बनाएं। उदहारण के लिए अगर उसे पास्ता पसंद है, तो आप उसे हेल्दी तरीके से बनाएं यानि उसमें मक्खन का कम और सब्जियों का ज्यादा इस्तेमाल करें।

2) बच्चे के लिए रोल मॉडल बनें- यह सही नहीं है कि आप ज्यादातर बाहर खाते हैं और बच्चे को घर का खाना खाने की सलाह देते हैं। बच्चे के लिए रोल मॉडल बनने की आपकी जिम्मेदारी है। अगर आप हेल्दी खाएंगे, तो बच्चा भी आपको फॉलो करेगा।

3) घर का माहौल हेल्दी बनाएं- अगर आप फ्रिज में स्टॉक में चॉकलेट और आइसक्रीम जैसी चीजें लाकर रखते हैं, तो बच्चा भी इसमें लिप्त हो सकता है। इसलिए घर का माहौल हेल्दी बनाना जरूरी है जिससे आपका बच्चा हेल्दी फूड्स ही खाए। इसलिए घर के फ्रिज में चॉकलेट और आइसक्रीम नहीं बल्कि फ्रेश फ्रूट्स और वेजिटेबल ही रखें।

4) घर के बाहर भी हेल्दी फूड्स ही खाएं- जब कभी घर के बाहर खाने का प्लान बने तो ध्यान रहे कि बच्चे के लिए हेल्दी फूड्स ही लें। अगर बच्चा कुछ और खाने की जिद्द करता है, तो शेफ से पहले ही कह दें कि वो ऑयल का कम और सब्जियों का अधिक इस्तेमाल करे। अपने बच्चे को सलाद खाने की सलाह दें और उसे फल और सब्जियों को खाने के फायदे बताएं।

5) टिफिन बॉक्स में रखें हेल्दी फूड्स- आपको कई हेल्दी और टेस्टी रेसिपी सीखनी चाहिए। टिफिन में रोजाना पराठा और सैंडविच पैक करने के बजाय उसे हेल्दी चीजें बनाकर दें। आप ब्राउन ब्रेड का हेल्दी बर्गर बना सकते हैं, जिसमें कम चीज़ और ज्यादा वेजिटेबल हों।

Read this in English

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source