... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 5:58 PM IST
Read this in English.
अनुवादक – Usman Khan
कार्टून देखना भला किस बच्चे को पसंद नहीं होगा। कुछ तो ऐसे बच्चे होते हैं, जो टीवी पर घंटों तक कार्टून देखने के बाद भी नहीं थकते। इतना ही नहीं कई बच्चों को टॉम एंड जैरी,डिज्नी मिकी माउस, डोरा दी एक्सप्लोरर जैसे कार्टून के नाम और उनके द्वारा बोले जाने वाली भाषा तक रटी होती है। बेशक बच्चे कार्टून खूब एन्जॉय करते हों, लेकिन क्या आपको पता है कि इससे उन पर कितना बुरा असर पड़ता है? हमने कुछ पैरेंट्स से बात की है और उनसे जानने की कोशिश की है कि कार्टून से बच्चों की भाषा और उनके व्यवहार पर क्या असर पड़ता है। अधिकतर पैरेंट्स के अनुसार, कार्टून की भाषा से बच्चों की भाषा पर बुरा असर पड़ रहा है। इससे बच्चे अपनी सामान्य भाषा छोड़कर कार्टून की भाषा का इस्तेमाल करने लगे हैं। इतना ही नहीं बच्चों का व्यवहार भी कार्टून्स की तरह ही होता जा रहा है। वो पांच कार्टून कौन से हैं, जिनका बच्चों पर बुरा असर पड़ रहा है, आइए जानते हैं: पढ़ें- छोटे बच्चे से मिलने जाने पर इन 6 बातों का रखें ख्याल
1) शिन चैन
इस कार्टून को अधिकतर पैरेंट्स सही नहीं मानते हैं। इसके पीछे लोगों का मत है कि इस कार्टून को देखकर बच्चें पांच साल के शिन चान की तरह बात करने की कोशिश करने लगते हैं। हालांकि ये कार्टून भारत सहित कई देशों मे प्रतिबंधित कर दिया गया है।
2) ओगी एंड द कॉकरोच
दो साल के बच्चे की मां नाजनीन हैदर के अनुसार, इसमें कोई शक नहीं है कि कॉकरोच सामने देखने में जितना खराब लगता है, उतना ही टीवी पर भी लगता है। इस कार्टून में शैतान कॉकरोच का एक झुंड बिल्लियों को परेशान करता है। ऐसा कार्टून देखने से बच्चे को यकीनन कोई फायदा नहीं होगा। इसका कंटेट काफी वाइलंट और एडल्ट है।
3) मोटू पतलू
एक आईटी एमएनसी में डिप्टी जनरल मैनेजर सुजाता आयंगर के अनुसार, मेरा आठ साल का बच्चा मोटू पतलू की तरह समोसा, वडा पाव खाने की जिद करता है। दूसरा वो कार्टून की भाषा का इस्तेमाल करने लगा है।
4) डोरेमॉन
चार साल के बच्चे की मां रेवाथी श्रीनिवासन के अनुसार, ये कार्टून एक आलसी और शरारती लड़के नोबिता और एक रोबोटिक कैट डोरेमोन पर आधारित है। ये बिल्ली इस लड़के को मुसीबतों से बचाती रहती है। ये लड़का हमेशा गैजेट्स का गलत इस्तेमाल करता है। इस कैरेक्टर का बच्चे पर बुरा प्रभाव पड़ता है। माता-पिता होने के नाते हम बच्चों को अच्छे संस्कार देना चाहते हैं लेकिन इस तरह के कार्टून से बच्चों पर बुरा असर पड़ रहा है।
5) छोटा भीम
इस कार्टून को आप टीवी के अलावा स्कूल बैग, लंच बॉक्स और खिलौनों पर भी बना देख सकते हैं। बच्चे इस शो को बहुत ज्यादा पसंद करते हैं। इसमें छोटा भीम लड्डू खाता है और उसमें शैतान से लड़ने की ताकत आ जाती है। इसी तरह बच्चे भी लड्डू खाने की जिद करने लगते हैं। आपको बता दें कि कम उम्र में ज्यादा मीठा खाने से बच्चों को डायबिटीज जैसी गंभीर समस्या होने का खतरा बना रहता है।
चित्र स्रोत - Shutterstock