... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 5:53 PM IST
बच्चे के संपूर्ण विकास में किताबों का अहम रोल होता है, कहा जाता है जितनी छोटी उम्र से बच्चे किताबे पढने की आदत डाल लें उनका मानसिक विकास उतनी ही तेजी से होता है। बस इस बात का ध्यान रखें कि किताबों का चुनाव उनकी उम्र के हिसाब से ही करें। वैसे देखा जाये तो जब भी बच्चों के लिए किताबों की बात आती है तो पेरेंट्स जनरल नॉलेज और इनसाइक्लोपीडिया की किताबें ही बच्चों को पढने के लिए देते हैं जबकि आपको अपने बच्चों को हर तरह की किताबें देनी चाहिये। छोटे बच्चों के लिए लिखी गयी कुछ किताबें तो इतनी मीनिंगफुल है कि उसे हर पेरेंट्स को ज़रुर पढ़ना चाहिए। आज हम आपको ऐसी ही चार किताबों के बारे में बता रहे हैं।
ओह दि प्लेसेज यू विल गो (Oh, The Places You’ll Go): यह किताब बच्चो के फेमस राइटर डॉ. सीज (Dr Seuss) द्वारा लिखी गयी है। वैसे तो यह किताब 3 से 6 साल के बच्चों के लिए लिखी गयी है लेकिन यह हर उम्र के लोगों के लिए भी उतनी ही ज़रूरी है जितनी बच्चों के लिए। इस किताब की एक लाइन बहुत ही फेमस है कि ‘ आपके सिर में एक दिमाग है और आपके जूतों में पैर है तो इससे आप जिंदगी में जो भी पाना चाहते हैं वो हासिल कर सकते हैं’। यह किताब मुख्य रूप से जिंदगी में घटने वाली सुख और दुःख को लेकर लिखी गयी है और किसी भी दुःख से कैसे आसानी से उबरें इस बारे में काफी अच्छे से बताया गया है।
हेरोल्ड एंड दि पर्पल क्रेयोन (Harold And The Purple Crayon): यह एक छोटे बच्चे हेरोल्ड की कहानी है जिसे चाँद चाहिए और इसे पाने के लिए वो सबसे पहले इसे कागज़ पर ड्रा करता है। उसके बाद वह चाँद तक जाने का रास्ता बनाता है फिर जंगल, ड्रैगन और ढेर सारी चीजें बनता है। और अंत में वह खुद को भी उस पेंटिंग में खिड़की से झांकता हुआ बनाता है जिसमें उसका तकिया, कम्बल, बिस्तर सब कुछ शामिल होता है। और आखिर में वो इसे बनाकर सुकून से सो जाता है। जिंदगी जीने के फलसफे को बहुत ही रोचक अंदाज़ में इस किताब में बताया गया है। आप अपनी लाइफ के निर्माता खुद ही है, यह किताब इसी बात को आधार में रखकर लिखी गयी है।
हाउ तो कैच ए स्टार (How To Catch A Star): बच्चों के लिए लिखी गयी अधिकतर किताबों में जीवन जीने की कला और कई तरह की नैतिक शिक्षा वाली बाते बतायी गयी होती हैं। ‘हाउ तो कैच अ स्टार’ भी ऐसी ही एक किताब है जो उम्मीद और विश्वास बनाये रखने की कला बताती है। यह कहानी भी एक छोटे बच्चे की है जिसे स्टार चाहिए होते हैं और आखिर तक कोशिश करके वो उसे हासिल कर ही लेता है।
चार्ली एंड दि ग्रेट ग्लास एलीवेटर (Charlie And The Great Glass Elevator) : यह बच्चों से जुड़ी एक बेहद क्रिएटिव बुक है और इसे हर पेरेंट्स को ज़रूर पढ़नी चाहिए। यह किताब ‘चार्ली एंड दि चॉकलेट फैक्ट्री’ की सीक्वल है और उससे काफी बेहतर है। आप इसे पढ़ते समय इसकी क्रिएटिविटी से कई बार आश्चर्य में पड़ सकते हैं।
Read this in English
अनुवादक: Anoop Singh
चित्र स्रोत: Shutterstock