हर माँ को बच्चे के जन्म के बाद ज़रूर करने चाहिए ये 20 काम

जानिये बच्चे की परवरिश से जुड़ी कुछ ऐसी बातें जो आपके लिए ज़िन्दगी भर यादगार रहेंगी!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 5:53 PM IST

जब महिलायें गर्भवती होती हैं तो उसी समय से वे अपने बच्चों को लेकर तमाम सपने बुनने लगती हैं और इस बारे में सोचने लगती हैं कि उसकी देखभाल कैसे करनी है इस बारे में भी जानकारियां जुटाने लगती हैं। एक तरह से देखा जाये तो यह काफी ज़रूरी भी है कि जब आप माँ बनने जा रही हो तो पहले से खुद को उतना तैयार कर लें जिससे आप आगे की जिम्मेदारियों को ठीक से संभाल सकें। हम उसी पहलू से जुड़े कुछ ख़ास टिप्स यहाँ साझा कर रहे हैं जिससे आप यह समझने में आसानी होगी कि आपको किन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

  • सबसे पहले आप सारे सोशल नेटवर्क पर जितने भी अच्छे अच्छे ग्रुप बने हुए हैं पेरेंटिंग और इससे सबंधित चीजों को लेकर उनको ज्वाइन करें। कुछ ही दिनों में आपको इन ग्रुप में रहने से पता चल जायेगा कि कौन सा ग्रुप आपके काम का है और कौन सा नहीं। फिर उसी ग्रुप में रहकर बाकी सारी माओं से पेरेंटिंग के टिप्स सीखें।
  • जैसे ही बच्चे का जन्म हो उसके हाथो और पैरों का प्रिंट ज़रूर लें। इसके लिए आजकल एंड्राइड मार्केट में कई तरह के एप उपलब्ध हैं इसके अलावा इस काम के लिए आप प्रोफेशनल की मदद भी ले सकते हैं।
  • बेबी के जन्म से लेकर उसके बड़े होने तक की हर छोटी बड़ी जानकारी को सुरक्षित रखने के लिए एक जर्नल बनाएं और इसमें उससे जुडी हर चीजों को लिखें और बच्चे की फोटो भी चिपकाएँ। कुछ दिनों बाद जब बच्चा बड़ा हो जाता है तब यह आपके और बच्चे के लिए एक खूबसूरत यादगार चीज बन जाती है।
  • बच्चे से जुडी अधिकतर चीजों को जैसे कि उसका पहना हुआ सबसे पहला कपड़ा, उसके खिलौने हर चीज को सुरक्षित रखें और जब बच्चा बड़ा हो जाये तो सब चीजें उसे ही गिफ्ट करें।
  • बच्चे की हर महीने ही फोटो लें और इसे सोशल मीडिया पर शेयर करते रहें या किसी एल्बम में संभाल कर रखें। बाद में जब बच्चे बड़े हो जाते हैं तो आप खुद इन फोटो को देखकर आश्चर्य में पड़ सकती हैं कि कितनी जल्दी आपका बच्चा बड़ा हो गया।
  • छोटे बच्चों के पहनावे का ध्यान रखना सबसे ज़रूरी है। इसके लिए फेसबुक पर बेबीवेअरिंग ग्रुप ज्वाइन करें और इस बारे में डिस्कस करें कि कौन से मौसम में बच्चों को किस तरह के कपड़े पहनाये जाएँ। इस तरह के ग्रुप में बाकी लोगों से काफी अच्छी जानकारी मिलती रहती है।
  • बच्चों के साथ यात्रा करने से खुद को रोके नहीं बल्कि उनके साथ ट्रेवल करना एक अलग तरह का आनंद है। बस उनको डायपर पहना कर रखें और उनके खाने पीने का ध्यान रखें।
  • बच्चे के लिए कोई ख़ास चीज खुद से बनाएं जिसे आप ज़िन्दगी भर संभाल कर रखें। जैसे कि उसके लिए स्वेटर बनाएं या कुछ और बुनें, कुछ भी ऐसा जो बच्चे के काम भी आये और यादगार भी रहे।

मम्मी के लिए टिप्स :

  • डिलीवरी के बाद सबसे ज़रूरी होता है खुद का ख्याल रखना तभी आप बच्चे का ख्याल भी ठीक से रख पायेंगी। इसके लिए आप फुल बॉडी मसाज कराएं और अगर फुल बॉडी मसाज नहीं करवा पा रही हैं तो हेड मसाज ज़रूर करवाएं।
  • अपनी डायट पर विशेष ध्यान दें क्योंकि जितनी अधिक पौष्टिक आपकी डायट होगी उतना ही बच्चों को माँ के दूध से पोषक तत्व मिलते रहते हैं।
  • माँ बनने का यह मतलब कतई नहीं है कि आप अपना फैशन बिल्कुल भूल जाएँ बल्कि खुद की सुन्दरता पर भी ध्यान दें और हो सके तो हल्का मेकअप ज़रूर करें।
  • बच्चे की परवरिश में अपने मेकअप को अनदेखा न करें बल्कि खुद की खूबसूरती पर ध्यान दें और अपने लिए नए स्टायलिश कपड़े खरीदें और पहने।
  • खुद को रिफ्रेश करने के लिए थोड़ी देर के लिए बच्चे के बिना भी टाइम गुजारें।
  • ऐसी महिलाओं से दोस्ती बढ़ाएं जिनकी हाल ही में डिलीवरी हुई हो उनसे बाते करें और उनसे ज़रूरी चीजें साझा करें।

अन्य ध्यान देने वाली बातें:

  • प्रेगनेंसी के दौर से ही ऐसी किताबें पढ़ना शुरू कर दें जिसमें पेरेंटिंग स्टाइल के बारे में विस्तार से बताया गया हो और फिर उस तरीके को अपनाएँ जो आपको सबसे उचित लगे।
  • इस पूरे दौर में एक अच्छे पेडेट्रीशियन का होना बहुत ज़रूरी है क्योंकि आपकी हर परेशानी का उपाय उन्हीं के पास होगा। इसलिए  सबसे पहले अच्छे पेडेट्रीशियन को चुनें।
  • बच्चों के लिए प्लेडेट अरेंज करें जिसमें बच्चे अपनी उम्र के बच्चों के साथ मिले जुले और खेलें। इसलिए आपको उन मम्मियों से दोस्ती करना ज़रूरी है जो हाल ही में माँ बनी हो।
  • अगर आप ठीक से बच्चे की देखभाल नहीं कर पा रही हैं तो एक आया रख लें। आया के होने से आपकी आधी चिंताएं अपने आप खत्म हो जायेंगी।
  • बच्चे को दूध पिलाने का भी एक ख़ास टाइम चुनें और रोजाना बच्चे को उसी समय पर ब्रेस्टफीडिंग कराएं। इससे यह बच्चे की रूटीन में शामिल हो जायेगा।
  • जब बच्चा थोड़ा बड़ा हो जाये तो उसके खाने पीने पर विशेष ध्यान रखें और खासतौर पर बच्चे के लिए वीनिंग फूड्स बनाएं।

Read this in English

अनुवादक: Anoop singh

चित्र स्रोत: Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source