बच्चे की पेंटिंग में रूचि बढ़ाने के लिए ये 6 काम करें माता-पिता

Painting को दिलचस्प और मजेदार बनाने के लिए ब्रश के बजाय इन चीजों का यूज करें!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 5:53 PM IST

पेंटिंग एक ऐसी पहली एक्टिविटी है जिसे हर माता-पिता को अपने बच्चे को शामिल करना चाहिए। वास्तव में बच्चे भी इसमें दिलचस्पी लेते हैं। भला किस बच्चे को रंग पसंद नहीं होते हैं। हर बच्चा शुरू से ही रंगों से खेलना चहाता है। पेंटिंग की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इससे बच्चे की सोच विकसित होती है, जो रंगों में ढलकर पेपर पर नजर आती है। आप इस कला को अपने बच्चे के लिए अधिक रोमांचक और रचनात्मक बनाने के लिए अलग-अलग तरह की सामग्री का इस्तेमाल कर सकते हैं।

1) टिन फॉयल- पेंटिंग के लिए आप टिन फॉयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह हल्का होता है और इससे पेंटिंग करना भी आसान है। इसके टुकड़े को रोल कर लें। आप सिल्वर बॉल बनाकर भी पेंट कर सकते हैं। एक बड़ी प्लेट में थोड़ा गाढ़ा रंग बना लें और अपने बच्चे को पेंट करने दें।

2) पोम पोम्स- बच्चे की पकड़ में सुधार करने के लिए आप पोम पोम्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। पोम पोम्स पेंट करने और हाथ चलाने की प्रक्रिया में सुधार करने के लिए बेहतर चीज है। आप इसे विभिन्न तरीके से अधिक सुंदर बना सकते हैं।

3) कॉटन/स्पंज- इससे पेंटिंग करना सभी बच्चों को पसंद आता है। स्पंज को विभिन्न आकार जैसे- फूल, जानवर आदि की शेप में बड़े-बड़े टुकड़ों में काट लें। पहले आप कई तरह की चीजें बना लें। उसके बाद उनमें कलर करने के लिए स्पंज का इस्तेमाल करें। यह नरम, लचीला होता है और ज्यादा पेंट भी नहीं सोखता है।

4) बबल रैप- बबल रैप से पेंटिंग करना एक दिलचस्प काम है। आप बबल रैप के एक टुकड़े को रोलिंग पिन या ब्रश पर लपेटकर इस्तेमाल कर सकते हैं। इस पर अलग-अलग रंग लगाकर पेपर पर पेंट करें। यकीनन आपका बच्चा इससे खास पेंटिंग बना सकता है।

5) टूथब्रश- पेंटिंग के लिए इससे अच्छी चीज घर में कुछ और नहीं हो सकती है। आप एक पेपर पर दांत बनाकर अपने बच्चे से ब्रश के जरिए उनमें रंग भरने के लिए कह सकते हैं। यकीनन आपका बच्चा एन्जॉय करेगा।

6) टॉय कार- क्या आपने नोटिस किया है कि टॉय कार के पहियों से एक सुंदर पैटर्न बनाया जा सकता है? पेपर पर कुछ रंग छिड़क दें और बच्चे को उस पर कार चलाने को कहें। यकीनन जहां-जहां से पहिएं निशान छोड़कर जायेंगे एक बेहतर पैटर्न बनता जाएगा।

Read this in English

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source