बच्चों को ज्यादा टीवी देखने से रोकने के 3 असरदार तरीके

अगर आप अपने बच्चे की टीवी देखने से परेशान हैं, तो अभी इसी अर्टिकल को पढ़ें!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : January 16, 2017 4:21 PM IST

बच्चों को टीवी देखने का बहुत शौक होता है। छोटे बच्चे हों या स्कूल जाने वाले सभी घंटों टीवी पर कार्टून देखना पसंद करते हैं। स्कूल से घर वापस आते ही सबसे पहले अपना फेवरेट कार्टून देखना उनकी पहली पसंद है। मेरी दो साल के बेटी है। उसे भी टीवी देखना बहुत पसंद है। दरअसल हम उसे कुछ भी चीज खिलाने के लिए टीवी पर कार्टून लगाकर ध्यान भटकाने की कोशिश करते थे। लेकिन रोजाना ऐसा करने से उसे टीवी देखने की आदत हो गई। इतनी से उम्र में उसे लगभग सभी कार्टून कैरक्टर के नाम याद हो गए हैं। हमने बाद में गौर किया कि यह सही आदत नहीं है। ऐसा करने से आगे चलकर उसे परेशानी हो सकती है। खैर, मैंने कुछ उपायों पर अमल करना शुरू किया है जिससे उसके टीवी देखने के समय में कटौती की जा सके। यह उपाय

मैं आपसे भी साझा कर रहा हूं।

(1) टाइम में धीरे-धीरे करें कटौती- पहले मेरी बेटी दिनभर लगभग तीन घंटे टीवी देखती थी। लेकिन मैंने उसका टीवी देखना एकदम बंद नहीं किया। इसके लिए मैंने उसके टीवी देखने के टाइम को धीरे-धीरे कम किया। यानि पहले अगर वो तीन शो देखा करती थी तो अब मैं उसे केवल 2 शो देखने देता हूं।

(2) उसे कारण बताएं- बच्चों को अगर टीवी देखने के लिए मना करो, तो वो मुंह फुला लेते हैं। लेकिन आप उन्हें इसका जायज कारण बताएं। उसे बताएं कि ज्यादा टीवी देखना हानिकारक होता है और आंखें खराब हो सकती है। यकीनन ऐसा करने से वो टीवी देखना कम करेगा।

(3) बुक्स- मेरे एक दोस्त ने मुझे एक किताब दी है जिसका नाम है 'पेपर वाच टू मच टीवी' जिसका मेरे बच्चे पर गहरा प्रभाव पड़ा है। हम इस बात पर बहुत बात करते हैं कि ज्यदा टीवी देखना सही नहीं होता है।

(4) प्लेडेट्स- जाहिर है जब उसके दोस्त घर में होंगे, तो उसका टीवी देखने का मन नहीं करेगा। इसलिए मैं रोजाना उसके कई दोस्तों को घर बुला लेता हूं जिसके चलते वो टीवी देखने की बजाय उनके साथ खेलने में ज्यादा दिलचस्पी लेती है।

Read this in English

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source