... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 5:58 PM IST
पानकोबी – कोबीच्या पानांमध्ये त्वचेवरील पुरळ, रॅश, जखमा कमी करण्याची क्षमता आहे. आठवड्यातून दोनदा किमान 15 मिनिटांसाठी थंड कोबीची पाने लावा.
Read this in English.
अनुवादक: Mousumi Dutta
डिलीवरी के बाद ब्रेस्ट एनगॉर्जमेंन्ट (Breast engorgement) या ब्रेस्ट में सूजन होना एक आम समस्या है। इस परेशानी के होने के पीछे कई कारण है- सही तरह से शिशु को दुग्धपान नहीं कराने पर, ब्रेस्ट का पूरा दूध शिशु द्वारा पान नहीं करने पर, दूध पिलाने के बीच लंबा अंतराल होने आदि के कारण ब्रेस्ट में सूजन या दर्द होता है। इस अवस्था में कुछ भी उपचार करना मुश्किल हो जाता है। लेकिन ये उपचार इस अवस्था में ब्रेस्ट के दर्द से ज़रूर आराम दिलायेगा। अगर आपका ब्रेस्ट दुग्धपान कराने के बीच के अंतराल में सूज कर दर्द हो रहा है तो बंदगोभी के पत्ते का इस्तेमाल करें। अध्ययन ये बताती है कि इस नैचुरल तरीके से आप आसानी से इस दर्द में आराम दिला सकते हैं।
इस उपचार को बेहतर बनाने के लिए आप बंदगोभी के पत्ते को पहले फ्रिज में रखें उसके बाद उससे कोल्ड कंप्रेसर दें।अध्ययन के दौरान 120 माँ को 72 घंटे के पोस्टपार्टम के बाद इस उपचार से बहुत आराम मिला। इस उपचार की अच्छी बात ये है कि इससे दुग्धपान करवाने की प्रक्रिया में भी कोई बाधा भी नहीं आता है। इस उपचार से वह और अच्छी तरह से शिशु को दुग्धपान करा पाती है। पढ़े- डायबिटीज कंट्रोल में लाने के लिए खाएं पत्तागोभी
बंदगोभी कैसे काम करता है
बंदगोभी कैसे इस मामले में काम करता है इस बारे में कुछ खास जानकारी तो नहीं है लेकिन इस बारे में एक बात कही जा सकती है कि गर्म और ठंडा कंप्रेसर इस मामले में काम करता है। इस सूजन और दर्द दोनों कम होता है और ब्रेस्ट से अतिरिक्त दूध बिना जमे निकल जाता है और बिना दर्द माँ अपने शिशु को दूध पिला पाती है। साथ ही इस कंप्रेशर की प्रक्रिया से दूध के उत्पादन को भी नियंत्रित किया जा सकता है।
चित्र स्रोत: Shutterstock