... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 5:58 PM IST
Read this in English
अनुवादक – Shabnam Khan
काम्पिटिशन और अच्छा रिज़ल्ट लाने का प्रेशर छोटे बच्चों को भी स्ट्रेस दे देता है। ख़ासतौर पर एक्ज़ाम टाइम में बच्चे स्ट्रेस का काफी सामना करता है। लेकिन ये स्ट्रेस जहां बच्चे को ठीक से पढ़ने नहीं देता, वहीं इससे उसकी सेहत पर भी ख़राब असर पड़ता है। ऐसे में योग और मेडिटेशन आपके बच्चे के लिए अच्छा साबित होता है। आप अपने बच्चे को ऑर्ट ऑफ लिविंग की सीनियर योग गुरू पूजा जगतियानी द्वारा बताई गई ये ब्रीदिंग एक्सरसाइज़ करवा सकते हैं। (इसे भी पढ़ें - तुलसी के पत्ते चबाकर करें तनाव कम)
1) हिसिंग ब्रीद (Hissing breath)
नाक से गहरी सांस अंदर लें और मुंह से सांस बाहर निकालें। सांस अंदर लेने में जितना समय लगेगा, सांस बाहर करते वक्त उससे अधिक समय लगना चाहिए। लंबी सांस मन को शांत करती है। ये तनाव और चिंता को दूर करने का आसान तरीका है।
2) बियर ब्रेथ (Bear breath)
नाक से एक गहरी सांस अंदर लें, एक दो सेकेंड रूकें और फिर सांस बाहर छोड़कर एक दो सेकेंड रुक जाएं। रूकने के समय को उंगलियों पर गिनें। इसे 4-5 बार दोहराएं। ये बच्चे के दिमाग को शांत और केंद्रित करता है। (इसे भी पढ़ें - स्ट्रेस बॉल को दबाकर तनाव करें दूर)
3) बीज़ ब्रीथ (Bee’s breath)
घुटनों पर बैठ जाएं और स्पाइन से गहरी लंबी सांस लें। जब आप सांस बाहर छोड़ेंगे, सिर को नीचे की ओर झुकाएं और मधुमक्खी यानी बी जैसा स्वर निकालें। 2-3 सेकेंड के लिए रूकें और फिर सीधे हो जाएं। इसे 3-4 बार दोहराएं। इससे दिमाग, स्पाइन, गर्दन और पीठ का तनाव दूर होता है और मन एकाग्र होने में मदद मिलती है।
बस, ये तीन ब्रीदिंग एक्सरसाइज़ अपने बच्चे को नियमित रूप से प्रेक्टिस करवाएं, और फिर देखिये, कैसे वो अपने एक्ज़ाम अच्छी तरीके से देता है।
चित्र स्रोत - Shutterstock