... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : January 11, 2020 4:19 PM IST
New Parents Tips: पहली बार माता-पिता बने लोगों के लिए पेरेंट्स टिप्स | TheHealthSite Hindi
New Parents Tips: माता-पिता बनना एक चुनौतीपूर्ण काम होने के साथ आनंद का विषय भी है. पार्टनर से आप पेरेंट्स बन जाते हैं. आप दोनों के जीवन में एक नया जीवन आ जाता है. कई बार यह मां के लिए परेशानी वाली बात बन जाती है, जब पिता अपनी जिम्मेदारियों को ठीक से नहीं समझते हैं. ऐसे में कई मां निराश और परेशान होने लगती हैं. कई शोध बताते हैं कि पहली बार मां बनने वाली महिलाएं ठीक से सो नहीं पाती हैं. इन परेशानियों से बचने के लिए हम यहां पर पहली बार पेरेंट्स बनने वालो के लिए कुछ खास पेरेंट्स टिप्स (Best Parents Tips) दे रहे हैं.
यह सबसे प्रमुख बात है जिसे न्यू पेरेंट्स को ध्यान में रखना चाहिए. इस बारे माता-पिता दोनों को एक दूसरे का ख्याल रखना चाहिए. मां का ख्याल रखने की जिम्मेदारी बच्चे के पिता को उठानी चाहिए. मां अगर ठीक से नहीं सो पाती हैं तो इसका असर बच्चे के स्वास्थ्य पर पड़ता है.
जब आप पहली बार पेरेंट्स बन गये हैं तो आपको बच्चे के साथ खुद का भी ख्याल रखना है. माता-पिता दोनों को अपनी अच्छी सेहत के लिए डेली डाइट, एक्सरसाइज और नींद का पूरा ध्यान रखना चाहिए. आप दोनों लोग स्वस्थ्य रहेंगे तो आपका बच्चा भी हेल्दी रहेगा.
पहली बार माता-पिता बनने वाले दोनों लोगों को एक दूसरे की सहायता करनी चाहिए. यह बच्चे के स्वास्थ्य से लेकर दिलो-दिमाग पर असर डालता है. मां को विशेष देखभाल की जरूरत होती है. घर-परिवार के सदस्य अगर साथ में हैं तो उनकी सहायता ली जा सकती है. अगर आप दोनों ही हैं तो किसी सहायक को भी रख सकते हैं. यह बहुत जरूरी है, कम से कम 6 महीने तक तो यह बहुत जरूरी है.
पहली बार मां बनने पर बच्चे के पालन-पोषण में कुछ परेशानियां आती हैं. बच्चा लगातार रो रहा है तो मां परेशान होकर कठोर होने लगती है. आपको ऐसा करने से बचना है. बच्चे की परेशानी को शांति के साथ सुलझाना है. यह आपके स्वास्थ्य और बच्चे के विकास के लिए बहुत जरूरी है.
हम सबको पालन-पोषण की सीख प्रकृति से लेनी चाहिए. मजबूत प्रवृति का उदाहरण आपको प्रकृति से मिलता है. अपने स्वभाव को प्रकृति की तरह बनाएं और माता-पिता मिलकर बच्चे के विकास को शांति के साथ आगे बढ़ाते रहें.
पहली बार जब कराएं ईयर पियर्सिंग, तो यूं रखें बच्चे की स्किन का ख्याल.