Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

paracetamol : क्‍या किसी भी तरह के बुखार में बच्‍चों को दी जा सकती है पैरासिटामोल

इन दिनों मौसम बदलने के साथ ही कई तरह के बुखार होने शुरू हो गए हैं। ऐसे में अकसर लोग इस बात को लेकर चिंतित रहते हैं कि कहीं इस दवा से कुछ गड़बड़ी न हो जाए।

paracetamol : क्‍या किसी भी तरह के बुखार में बच्‍चों को दी जा सकती है पैरासिटामोल
इन दिनों मौसम बदलने के साथ ही कई तरह के बुखार होने शुरू हो गए हैं। ऐसे में अकसर लोग इस बात को लेकर चिंतित रहते हैं कि कहीं इस दवा से कुछ गड़बड़ी न हो जाए। © Shutterstock.

Written by Yogita Yadav |Published : July 13, 2019 6:01 PM IST

पैरासिटामोल (Paracetamol) एक हल्‍की दवा है। जिसे अकसर छोटे बच्‍चों को बुखार की शिकायत होने पर दिया जाता है। पर इन दिनों मौसम बदलने के साथ ही कई तरह के बुखार होने शुरू हो गए हैं। ऐसे में अकसर लोग इस बात को लेकर चिंतित रहते हैं कि कहीं इस दवा से कुछ गड़बड़ी न हो जाए। वे जानना चाहते हैं कि क्‍या इस मौसम में भी छोटे बच्‍चों को पैरासिटामोल (Paracetamol) दी जा सकती है। आइए जानते हैं विस्‍तार से।

छोटे बच्‍चों में बुखार के कारण

अमूमन बच्‍चों को मौसम बदलने के समय अकसर बुखार की शिकायत हो जाती है। पर अगर बच्‍चा साल भर के भीतर है तो थकावट से भी उसे बुखार हो सकता है। ऐसे में बच्‍चे को आराम की जरूरत होती है। ऐसे में बच्‍चा चिड़चिड़ा हो जाता है और उसे भूख भी नहीं लगती। गर्मियों में डिहाइड्रेशन के कारण भी बच्‍चों का शरीर गर्म हो जाता है। इसलिए कोई भी दवा (Paracetamol) देने से पहले यह सुनिश्चित कर लें।

कब दी जा सकती है पैरासिटामोल (Paracetamol) 

अगर बच्‍चे के शरीर का तापमान 100 डिग्री या उससे अधिक है तो उसे पैरासिटामोल (Paracetamol) दी जा सकती है। पर कई बार थकावट या अन्‍य कारणों से बच्‍चे का शरीर गर्म होता है। वह चिड़चिड़ा भी जाता है। पर उसका बुखार 100 डिग्री से कम होता है। ऐसे में पैरासिटामोल (Paracetamol) देने से बचना चाहिए।

Also Read

More News

यह भी पढ़ें - leukemia : बचाना है तो पहले साल में बच्‍चे का बीमार पड़ना है बेहतर

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

पैरासिटामोल (Paracetamol)  देने से पहले रखें इन बातों का ध्‍यान

  • बच्‍चों को संक्रमण बहुत जल्‍दी होता है। जिससे उन्‍हें बुखार हो सकता है। पर इस मौसम में पैरासिटामोल देने से पहले कुछ बातों का ध्‍यान रखना बहुत जरूरी है।
  • 100 डिग्री से कम बुखार होने पर पैरासिटामोल हरगिज न दें। इसकी बजाए ठंडी पट्टियों का इस्‍तेमाल करें।
  • अगर टीकाकरण के बाद बच्‍चे को बुखार आया है तो भी पैरासिटामोल न दें। वरना इससे वैक्‍सीन का असर कम हो जाता है, जो भविष्‍य के में बच्‍चे के लिए घातक हो सकता है।
  • अगर तीन दिन बाद भी बच्‍चे का बुखार नहीं उतर रहा है, तो डोज बढ़ाने की गलती न करें। ऐसी हालत में तुरंत बच्‍चे को डॉक्‍टर को दिखाना चाहिए।
  • इस बात का ध्यान रखें कि कहीं आपका बच्चा कोई अन्य दवा तो नहीं ले रहा है। दवाओं के ओवरडोज से बच्चे को नुकसान हो सकता है।

About the Author

... Read More