
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Published : January 22, 2026 10:36 AM IST
Money value
How to teach children about saving money: आजकल की इस तेज-तर्रार दुनिया में हर कोई लग्जरी लाइफ जीना चाहता है। इसके अलावा, दिखावे की इस दुनिया में लोग अपने बजट से बढ़कर अपने शौंक को पूरा करने लगते हैं। हालांकि, यह सही नहीं होता है, क्योंकि अगर आप सिर्फ दिखावे के लिए अपने बजट बाहर जाते हैं, तो यह आपके लिए फाइनेंशियल क्राइसिस का कारण बन सकती है। यह बात बच्चों पर भी लागू होती है। दरअसल, जब बच्चे स्कूल में दूसरे बच्चों को लग्जरी चीजों को इस्तेमाल करते हुए देखते हैं, तो वे भी अपने पैरेंट्स से उस तरह की चीजों की डिमांड करने लगते हैं। अगर आप अपने बच्चे की एक-दो डिमांड पूरी कर देते हैं, तो फिर उन्हें आदत लग जाती है और उनकी हर डिमांड को पूरा करना मुश्किल हो सकता है।
खैर, आजकल के इस दिखावे की दुनिया में बच्चों को पैसों की अहमियत के बारे में सिखाना बहुत जरूरी होता है। ताकि वे जिम्मेदार और समझदार बन सकें। पैसों की अहमियत के बारे में जानने के बाद बच्चे न सिर्फ बचत करने लगते हैं, बल्कि कम खर्च करने, बचत का निवेश करने और जरूरतमंदों की मदद करना भी सीखते हैं। खैर, इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे ही तरीकोंके बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके जरिए आप अपने बच्चों को पैसों की समझ के बारे में बता सकते हैं।
अगर आप अपने बच्चों को पैसों की वैल्यू के बारे में समझाना चाहते हैं, तो सबसे पहले पैसों को लेकर उसका माइंडसेट बदलने की जरूरत है। बच्चों को समझाएं कि अगर आप बचत नहीं करोगे और जरूरत से ज्यादा खर्च करोगे, तो इससे आगे चलकर वे कर्ज के बोझ तले दब सकते हैं, जो बुरी स्थिति हो सकती है।
बच्चों को अगर आपको पैसों की अहमियत के बारे में समझाना है, तो उसे बताएं कि दिनभर कड़ी मेहनत के बाद पैसा कमाया जाता है। इसके लिए आप उसे अपनी वर्कलाइफ के बारे में बता सकते हैं, जिससे वह समझ सके कि आपको कितनी मेहनत करनी पड़ती है पैसा कमाने के लिए।
यह एक अच्छा और इंटरेस्टिंग तरीका होता है, जिससे बच्चे शौक-शौक में बचत करना सीख जाते हैं। दरअसल, बच्चा अपनी गुल्लक देखकर काफी खुश होता है और चाहता है कि वह गुल्लक जल्द से जल्द भर जाए, क्योंकि गुल्लक तोड़ने के बाद जब बहुत सारा पैसा निकलता है तो बच्चे की खुशी का ठिकाना नहीं होता। ऐसे में बच्चा बचत करना सीख जाता है। तो आप भी अपने बच्चे को गुल्लक गिफ्ट कर सकते हैं। यह आदत आगे चलकर बच्चे का फाइनेंशियली सपोर्ट भी करती है।
बच्चों को यह सिखाना और समझाना जरूरी है कि खर्च हमेशा सोच-समझकर और जरूरी चीजों पर ही करना चाहिए। क्योंकि पैसा यूं ही नहीं आता है। इसे कमाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। यह आदत सिखाने के लिए आप बच्चों को कुछ छोटे-मोटे काम के बदले पैसे दे सकते हैं। जिससे बच्चों को एहसास हो कि पैसा कमाने के लिए काम करना ही पड़ता है। इसलिए पैसों को हमेशा सोच-समझकर और जरूरी चीजों पर ही खर्च करना चाहिए।