एक्सपर्ट डायट जो एक्ज़ाम सीज़न में आपके बच्चों के आएगी काम

जानें बच्चों को परीक्षाओं के समय क्या खिलाना चाहिए और क्या नहीं।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : March 27, 2018 4:55 PM IST

बच्चे अक्सर परीक्षा के मौसम में खाने पीने से जुड़ी अच्छी आदतों पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। कुछ बच्चे तो ऐसे भी हैं जो पढ़ाई करने के लिए खाना भी नहीं खाते हैं। लेकिन उन्हें दोष देना ठीक नहीं होता है? परीक्षा के महीनों में बहुत तनाव और दबाव होता  है। अच्छी तरह से स्कोर करना ही उनका लक्ष्य होता है, उन्हें अपने साथ पढ़ने  वाले बच्चों की तुलना में बेहतर अंक हासिल करने होते हैं, अच्छे कॉलेज में एडमिशन पाने, अपने शिक्षकों को प्रभावित करने और अपने माता-पिता की अपेक्षाओं पर खरे उतरने की उम्मीद होती है और यह चीज़ें उनके शरीर और दिमाग पर असर कर सकते हैं। परीक्षाओं के  दौरान अपने बच्चों को कम तनावपूर्ण, स्वस्थ और खुश महसूस करने का एक तरीका यह भी है कि वे अच्छी तरह से खाना खाएं। हमने ईट राइट 24 × 7 के न्यूट्रिशनिस्ट करिश्मा चावला से बात की जिन्होंने एक सैम्पल डायट प्लान बनाया, पढ़ाई करनेवाले और परीक्षा की तैयारी करने वाले बच्चों के लिए जो उन्हें  पोषण देने और परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद कर सकता है। उन्होंने जो डायट प्लान बनाया यह वह है:

नाश्ता: व्हील फ्लेक्स + दूध या ओट्स या होल व्हीट ब्रेड और अंडे का सैंडविच आपके बच्चों के लिए एक शक्तिशाली नाश्ता विकल्प बन सकता है।

देर सुबह का नाश्ता: कोई एक फल या नट्स ( अखरोट + बादाम ) और दूध

दोपहर का भोजन: ज्वार / बाजरा रोटी + हरी सब्जियां (आयरन के बेहतर अवशोषण के लिए नींबू का रस मिलाएं) + 1 कटोरी दाल / फलियां+ दही या छाछ।

शाम: थेपला ( मेथी या पालक से बने परांठें) या ओट या बाजरा चिला या पनीर रोल या हे स्मूदी + दूध + फल या नट्स + ओट पाउडर के साथ बनाया जाने वाला एक ठ

डिनर से पहले का नाश्ता: सब्ज़ियों का जूस या क्लियर सूप

डिनर: दलिया खिचडी + सब्ज़ी + सलाद + लीन चिकन / मछली / पनीर

अगर आप अपने बच्चे को परीक्षाओं के समय कोई विशेष डायट देती हैं तो हमें ज़रूर बताएं।

स्रोत :IANS Hindi.

चित्रस्रोत: Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source