... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : September 7, 2018 4:48 PM IST
बच्चों के बेहतर कद के लिए जेनेटिक्स के साथ और भी है होते हैं कई कारण । © Shutterstock
हाल ही में हुए शोध में यह पाया गया है कि जेनेटिक्स सिर्फ एक कारण है जिसके चलते बच्चों का कद छोटा रह जाता है। इसके अलावा भी है और बहुत से कारण जिनकी वजह से बच्चों का कद उस रफ्तार से नहीं बढ़ पाता। जानें क्या हो सकते हैं वे कारण और क्या है उनका समाधान।
पोषण की कमी
पोषक आहार बच्चे का कद बढ़ाने में मदद करता है। संतुलित आहार (balanced diet) बढ़ते बच्चे की हड्डियों को कैल्शियम प्रदान करता है और मास-पेशियों को बनने के लिए प्रोटीन। सही आहार मिले तो बच्चा अच्छी लम्बाई पकड़ेगा। इसके लिए कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और केल्शियम युक्त आहार बच्चों को दें। जिनमें गेहूँ की चपाती, दालें, ब्रेड, दूध और दूध की बनी चीज़ें, सीरीअल, मीट, अंडा और फिश आदि को बच्चों के आहार में शामिल करें। इसके साथ ही बच्चों को बाहर खेलने दें, ताकि उन्हें विटामिन डी भी भरपूर मात्रा में मिल सके।
व्यायाम और योगा
हर दिन एक्सरसाइज बढ़ते बच्चों को शारीरिक रूप से फिट और अच्छी लम्बाई पाने में मदद करती है। योगा से बच्चों को तनाव से भी छुटकारा मिलता है जिससे उनके शरीर का विकास तीव्र गति से होता है।
बुरी आदतों से रहें दूर
बुरी आदतें बच्चे के सतत विकास में बाधा डालती हैं। अपने बच्चों को आर्टिफिशियल हॉर्मोन के कैप्सूल से दूर रखें। यह भी सुनाशित करें कि बच्चे बुरी संगती में न पड़े। बुरी संगती में पड़कर कई बच्चे बहुत कम उम्र में ही शराब और सिगरेट का सेवन शुरू कर देते हैं। यह बुरी आदतें न केवल उनके इम्यून सिस्टम पर प्रतिकूल प्रभाव डालती हैं, बल्कि उनके सक्रिय विकास को हमेशा के लिए बाधित कर देती हैं।
यह भी पढ़ें - टीचर्स बदल सकते हैं बच्चों का भविष्य
अच्छी नींद
अच्छी नींद बच्चों के अच्छे विकास में महत्वपूर्ण योगदान देती है। बच्चों को हर दिन कम से कम 8 घंटे जरूर सोना चाहिए। उनके सोने के लिए घर में ऐसे प्रबंध करें कि उनको पर्याप्त जगह मिल सके। वैज्ञानिक शोध में यह बात सामने आई है कि सोने की तंग जगह हड्डियों और पूरे शरीर को बढ़ने में रुकावट डालती हैं। जगह इतनी होनी चाहिए की बच्चे आराम से पैर फैला कर सो सकें। साथ ही साथ अगर दिन का समय है तो कमरे के अंदर की रोशनी को इस तरह व्यस्थित करें ताकि माहौल सोने के अनुकूल बन सके।
यह भी पढ़ें - राष्ट्रीय पोषण सप्ताह 2018 : बच्चे हेल्दी, तो देश होगा हेल्दी
डॉक्टर की सलाह
यदि आप बच्चे की सेहत, खान-पान और रोजाना व्यायाम का ध्यान रख रहे हैं फिर भी आप का बच्चा उस तरह लम्बा नहीं हो पा रहा जिस तरह उसे होना चाहिए, तो आप डॉक्टर से संपर्क करें। कई बार जब चीज़ें स्पष्ट न हों तो डॉक्टर ही सही राय दे सकता है। एक बच्चे की लम्बाई 18 से 20 वर्ष तक ही बढ़ती है। इसका मतलब आप को डॉक्टर को समय रहते संपर्क करना चाहिए।