Newborn Nasal Congestion: जुकाम से बंद हो गई है नवजात की नाक? जानिए छोटे बच्‍चों की बंद नाक को खोलने के स्‍मार्ट तरीके

Newborn Nasal Congestion: छोटे बच्चों का नासिका मार्ग बहुत पतला और छोटा होता है, जिसके चलते थोड़ी सी रुकावट होने पर सांस लेने में दिक्‍कतें होने लगती हैं.

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Published : September 13, 2021 1:38 PM IST

बदलते मौसम का असर सबसे पहले बंद नाक, बुखार और सर्दी-जुकाम के रूप में देखने को मिलता है। इन दिनों सर्दी-जुकाम के साथ ही वायरल फीवर भी हर तरफ चल रहा है। जिसकी चपेट में न सिर्फ व्‍यस्‍क वृद्ध और व्‍यस्‍क बल्कि बच्‍चे भी आ रहे हैं। नाक बंद होने पर नाक में खुजली, जलन और सांस लेने में दिक्‍कत जैसी परेशानियां होने लगती हैं। अगर नवजात या 1 साल से छोटे बच्‍चों की नाक जुकाम (Cold to Newborn) के कारण बंद होने लगे तो उन्‍हें सोने में काफी दिक्‍कत होती है। छोटे बच्चों का नासिका मार्ग बहुत पतला और छोटा होता है, जिसके चलते थोड़ी सी रुकावट होने पर सांस लेने में दिक्‍कतें (Nasal Congestion) होने लगती हैं। बच्‍चे चैन की नींद ले पाएं इसलिए जरूरी है कि जल्‍द से जल्‍द बच्‍चों की नाक को साफ किया जाए। लेकिन कैसे? दरअसल किशोरों और व्‍यस्‍कों के लिए बंद नाक को खोलने के तमाम तरीके हैं। लेकिन बच्‍चों के साथ किसी भी तरीके को आजमाने से पहले डॉक्‍टर या एक्‍सपर्ट की सलाह ली जानी चाहिए। अगर आप कोई देसी तरीका अपना रहे हैं तो याद रखें उसकी गहरी समझ हो। आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्‍खे बता रहे हैं जो बच्‍चों की बंद नाक को खोलने में मदद करेंगे।

डॉक्‍टरन ने नोज ड्रॉप लिखने को कहें

अगर आपके बच्‍चे को बंद नाक की समस्‍या हो रही है तो डॉक्‍टर से बच्‍चे के लिए कोई नोज ड्रॉप लिखने को कहें। नोज ड्रॉप लेते वक्‍त डॉक्‍टर से ये भी पूछ लें कि उसे दवा को कब और कितनी ड्रॉप डालनी है। डॉक्‍टर द्वारा बताए समय और बूंदों की मात्रा के हिसाब से आप ड्रॉप का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। ध्‍यान रहे अगर आपकी जानकारी में कोई और बच्‍चा बंद नाक की समस्‍या से जूझ रहा है तो उसकी दवाई का इस्‍तेमाल न करें। खुद डॉक्‍टर से बच्‍चे के लिए नोज ड्राप लिखवाएं।

शिशु को गर्म पानी से नहलाएं

जुकाम के कारण जब नवजात की नाक बंद हो जाए तो उसे गर्मी के मौसम में भी ठंडे पानी के बजाय गर्म पानी से नहलाना चाहिए। पानी इतना गर्म रखें जिससे बच्‍चे की स्किन को कोई दिक्‍कत न हो। गर्म पानी से नहाते वक्‍त शरीर को गर्मी मिलती है। दादी-नानी द्वारा बताया गया है कि बच्‍चों को गर्म पानी से नहलाते वक्‍त एक कपड़ा लें और उसे गर्म में डालकर निचोड़ लें। अब इस कपड़े को बच्‍चे की नाक और गले के आसपास हल्‍का हल्‍का लगाएं। इससे भाप शरीर में जाएगी और बंद नाक जल्‍दी सही होगी। लेकिन इस नुस्‍खे को तभी आजमाएं जब आपको इसकी गहरी समझ हो।

mother and baby

सिर के नीचे हल्‍का तकिया रखें

जब बच्‍चा लेटे तो उसके नीचे के नीचे कोई हल्‍का तकिया रखें। अगर आपके पास कोई ऐसा हल्‍का तकिया नहीं है जिसे आप नवजात के सिर के नीचे रख सकते हैं तो कोई सूती कपड़े की चादर भी रखी जा सकती है। ताकि बच्‍चे का सिर उसके पैरों से ऊपर रहे। इस स्थिति में शरीर में मौजूद म्‍यूकस नाक के द्वारा निकल जाएगा और बंद नाक से छुटकारा मिलेगा।

बच्‍चे के कमरे में ह्यूमिडिफायर रखें

ह्यूमिडिफायर का काम खराब हवा को सही करना होता है। हवा में मौजूद प्रदूषण और जहरीले तत्‍व को साफ कर ह्यूमिडिफायर हवा को सांस लेने योग्‍य बनाता है। बच्‍चों के कमरे में इसे रखने के कई फायदे होते हैं। पहला ये कि ह्यूमिडिफायर हवा में मॉइस्‍चर को बढ़ाता है जो नाक को बंद होने से राकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.