शिशु की ये हरकते आपको देंगी चौंका! गलती से किया नजरअंदाज तो पड़ सकता है पछताना

हम आपको कुछ ऐसी बाते बताएंगे जिन्हें जानकर आप हैरान रह जायेंगे। आइए जानते हैं शिशुओं की कुछ ऐसी हरकतों के बारे में जिन्हें जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Updated : September 6, 2021 2:07 PM IST

Newborn baby thing which surprise you in hindi: प्रेगनेंसी ( pregnancy) के दौरान सभी पैरेंट ( pregnancy) अपने होने वाले बच्चों को पालने के लिए बहुत सी किताबे पढ़ते हैं, इंटरनेट पर ढेर सारी रिसर्च भी करते हैं। कुछ लोग, जो पहली बार पैरेंट बनते है उन्हें इस बात की बहुत जिज्ञासा होती है कि बच्चा के हाव-भाव को कैसे पहचानें, बच्चा कब क्या चाहता है आदि, जिसके बारे में वह जानने के लिए गूगल खंगाल देते हैं। लेकिन क्या अभी तक आपको बच्चों की ऐसी कोई बातें पता चली हैं जो आपको हैरान कर सकती हैं? नहीं, तो आज हम आपको कुछ ऐसी बाते बताएंगे जिन्हें जानकर आप हैरान रह जायेंगे। आइए जानते हैं शिशुओं की कुछ ऐसी हरकतों के बारे में जिन्हें जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

नवजात शिशु की हैरान कर देने वाली बातें

1-दूसरों की एनर्जी बहुत जल्दी करते हैं महसूस

नवजात शिशु बहुत कोमल होते है। लेकिन क्या अपने कभी देखा है की आपके बच्चे के आस पास कोई हो तो आपको उन्हें बताने की जरूरत नहीं होती क्योंकि नवजात शिशु दूसरो को एनर्जी को बहुत जल्दी महसूस कर लेते हैं और उनकी तरफ देखने लगते हैं।

2-खुद मां के स्तन तक पहुंच जाते हैं

नवजात शिशु में अपनी मां के स्तन तक पहुंचने की खुद-ब-खुद क्षमता होती है, अगर आप नवजात शिशु को अपने पेट पे रखते है तो वह खुद बा खुद आपके स्तन तक पहुंच सकता है। आपको उसे वहां तक ले जाने की जरूरत नहीं होगी।

3-सूंघने की शक्ति होती है बहुत तेज

नवजात शिशु की सूंघने की शक्ति बड़ो की तुलना में काफी ज्यादा होती है। इसी लिए वह अपने मां-बाप को उनकी गंध से पहचान लेते हैं।

4- पेट में गैस की वजह से हंसते हैं

नवजात शिशु 6 से 8 हफ्ते में स्माइल करने लग सकता है, लेकिन उसका कारण गैस हो सकती है। जी हां, पेट में गैस के कारण बच्चा हंसता है लेकिन आप इसे उसकी हंसी न समझें और डॉक्टर को जरूर दिखाएं।

5-सिर्फ मां को पहचानता है शिशु

जब नवजात शिशु का जन्म होता है तो उनकी देखने के शक्ति ज्यादा अच्छी नहीं होती इसलिए वह केवल मां का ही चेहरा पहचानते हैं। मां के बाद शिशु अपने पिता को उसकी गंध के हिसाब से पहचानता है।

6-तीन महीने तक नहीं आते आंसू

जन्म के पहले तीन महीने तक नवजात शिशु के रोते समय आंसू नहीं आते। आपने देखा होगा कि इस दौरान बच्चे बिना आंसू के रोते हैं और बहुत ज्यादा चीखते हैं। इसलिए इसे उनकी हरकत समझकर अंदाज न करें क्योंकि वे वास्तव में भूख लगने पर रोते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.