Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Newborn Baby Care: सर्दियों के मौसम ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। खासकर, शिशुओं के लिए अभी का मौसम नुकसान पहुंचाने वाला हो सकता है। अक्सर पेरेंट्स अपने छोटे बच्चे को स्नान कराना कम कर देते हैं। ऐसे में बच्चों की साफ-सफाई पर ध्यान देना जरूरी हो जाता है। शिशुओं द्वारा खेलने या खाने के दौरान उनकी त्वचा गंदी हो जाती है। यदि आप शिशु को नहलाने से बचना चाहते हैं, तो त्वचा पर वाइप्स का यूज करें। उनकी त्वचा की सफाई (Tips for baby skin care) और देखभाल के लिए एक्स्ट्रा लार्ज बेबी वाइप्स (Extra Large Baby Wipes) बेहतर हैं। इनके अलावा यह वाइप्स सफाई की प्रक्रिया को भी आसान बनाता है, जिससे उन लोगों के लिए काम थोड़ा सुविधाजनक हो जाता है, जिनके लिए सफाई, डायपर बदलने और बच्चे की त्वचा की देखभाल और पूरी स्वच्छता को लेकर निरंतर चुनौतियों के साथ अपने नवजात शिशु की देखभाल करना (Newborn baby care) भारी होने लगता है।
द हिमालया ड्रग कंपनी, आर एंड डी, आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. प्रतिभा बबशेट का कहना है कि हर बार अपने बच्चे को साफ करने के लिए तीन-चार वाइप्स को बाहर निकालने के लिए संघर्ष करने की बजाय, एक एक्स्ट्रा लार्ज वाइप (Baby Wipes) का उपयोग करने से चेहरे या शिशुओं की त्वचा की सफाई तेजी से होती है।"
पेरेंट्स को एक ऐसे वाइप (Wipe) का उपयोग करना चाहिए, जो उनके बच्चे की नाजुक त्वचा (Baby skin care tips) पर कोमल और सुरक्षित हो। एक ऐसे वाइप का उपयोग करने पर विचार करें, जो न सिर्फ बड़ा हो, बल्कि प्राकृतिक सामग्री की अच्छाई से भी युक्त हो।
ठंड के दिनों में: सर्दियों की शुरुआत हो रही है। ऐसे में आपके बच्चे को दिन के समय स्नान कराने की सलाह दी जाती है, वह भी धूप में। यदि आप अपने बच्चे को सुलाने से पहले साफ करना चाहते हैं, तो आप टाइम टेस्टेड जड़ी-बूटियों की अच्छाई से युक्त बेबी वाइप्स (Baby wipes) का उपयोग कर सकते हैं। यह ठंड के दिनों में शिशु की त्वचा को नमीयुक्त रखने में मदद करेगा।
हर पल तरोताजा रहे: पूरे दिन के खेलकूद के बाद आप गंदगी और कीटाणुओं को दूर करने के लिए बेबी वाइप्स का उपयोग (Newborn Baby Care in winter in hindi) करके अपने बच्चे को चेहरे से पैर तक फ्रेश कर सकते हैं। आपके बच्चे को कहीं भी, कभी भी तरोताजा करने के लिहाज से एक्स्ट्रा लार्ज बेबी वाइप्स आदर्श विकल्प है।
जब बच्चा अस्वस्थ हो: खासकर जब आपका बच्चा अस्वस्थ होता है, तो बेबी वाइप्स का उपयोग करने से आपके छोटे बच्चे की कम समय में सफाई हो जाएगी।
बेडटाइम ताजगी: अपने बच्चे को सुलाने से पहले, आप तरोताजा कर सकती हैं। कुछ बेबी क्रीम या लोशन लगा सकती हैं,और नाइट सूट पहना सकती हैं। यह न सिर्फ स्वच्छता बनाए रखेगा, बल्कि बच्चे को अच्छी नींद दिलाने में मदद करेगा।
बच्चे की नाजुक त्वचा को ध्यान में रखते हुए आप एलोवेरा और इंडियन लोटस जैसी सामग्री की अच्छाई के साथ एक्स्ट्रा लार्ज बेबी वाइप का चयन कर सकते हैं। इंडियन लोटस बच्चे की त्वचा को कोमल बनाए रखने में मदद करता है और आयुर्वेद की एक जानी-मानी जड़ी-बूटी एलोवेरा शिशु की त्वचा को तरोताजा और नमीयुक्त बनाए रखने में मदद करता है। गंदगी हटाने के लिए बच्चे के चेहरे और शरीर को साफ करने के लिए एक्स्ट्रा लार्ज बेबी वाइप (Extra Large Baby Wipes) सुविधाजनक होते हैं। अल्कोहल रहित वाइप्स का प्रयोग करें, जो बच्चे की त्वचा पर कोमल और सुरक्षित हों। हालांकि, यह आपके बच्चे की स्वच्छता बनाए रखने के लिए एक सुविधाजनक विकल्प है, फिर भी अपने छोटे शिशु को नियमित स्नान कराते रहें।
5 वर्ष से दें बच्चों को आयोडीन, जानें कब, कितनी मात्रा में आयोडीन करें डायट में शामिल