
... Read More
Written By: Anshumala | Published : January 28, 2019 2:57 PM IST
Image credits by: शिशुओं में लो ब्लड प्रेशर का कारण। © Shutterstock
अक्सर जन्म लेने के बाद नवजात शिशु का ब्लड प्रेशर लो हो जाता है। यह आम बात है। इसके कई कारण हो सकते हैं। हालांकि, बच्चा घर पर है और उसका ब्लड प्रेशर काफी लो हो जाए, तो उसे पहचानना भी आसान नहीं है। ऐसे में कुछ लक्षणों से आप यह पहचान सकती हैं कि आपके बच्चे में निम्न रक्तचाप की समस्या हो रही है। जानें, नवजात शिशुओं में क्यों होती है निम्न रक्तचाप की समस्या और इसके लक्षण क्या होते हैं...
इसे भी पढ़ें: गर्भधारण से बढ़ता है दिल की बीमारी का खतरा, प्रेगनेंसी में यूं रखें दिल का ख्याल
शिशुओं में लो ब्लड प्रेशर का कारण
- यदि प्रसव के पहले ओर बाद में अधिक खून बहता है, तो इसके कारण भी बच्चे में निम्न रक्तचाप की समस्या हो जाती है।
- कोई इंफेक्शन होने पर भी ऐसा होता है।
- मां को प्रसव से पहले दी गई दवाइयों के कारण भी ऐसा बच्चे में हो जाता है।
- प्रसव के बाद तरल पदार्थ का हद से ज्यादा बहना।
- बच्चे के लिए गर्भ के अंदर और जन्म लेने के बाद की स्थिति, वातावरण और माहौल में काफी परिवर्तन होता है, जिससे उनका ब्लड प्रेशर लो हो जाता है।
- कई बार कुछ बच्चे काफी कमजोर पैदा होते हैं।
- हालांकि, इसके पीछे सही वजह क्या है, इससे जानना थोड़ा मुश्किल होता है। सांस से संबंधित समस्याओं के कारण भी निम्न रक्तचाप की समस्या देखने को मिलती है।
इसे भी पढ़ें: शिशु में दिखने वाले इन लक्षणों को भूलकर भी ना करें नजरअंदाज
उपचार
- इस तरह के लक्षण नजर आएं, तो डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें। ऐसी स्थिति में नवजात को वैक्सीन या इंजेक्शन के जरिए अतिरिक्त तरल पदार्थ दिए जाते हैं।
- शिशु में ब्लड प्रेशर को बढ़ाने के लिए खास तरह के मशीन में रखा जाता है। इससे नवजात का रक्तचाप सामान्य हो जाता है।
- खून की कमी के कारण यह समस्या हुई हो, तो शिशु को रक्त चढ़ाया जाता है ताकि बच्चा जल्दी सामान्य हो सके।
- डॉक्टर्स की देखरेख में रखें। इससे उन्हें अन्य संक्रमण और बीमारी से बचाया जा सकता है।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.