Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Nayanthara Babies Name Meaning: साउथ फिल्म इंडस्ट्री में लेडी सुपरस्टार के नाम से मशहूर अभिनेत्री सरोगेसी की मदद से जुडवां बच्चों की मां ( Mother of twins) बनी हैं। बच्चों के जन्म की खबर उन्होंने अपने फैंस को पिछले दिनों दी जब उन्होंने बच्चों की प्यारी-सी तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में नयनतारा के साथ उनके हस्बैंड विग्नेश शिवन भी दिखायी दे रहे हैं और साथ ही दोनों बच्चों के नन्हें-नन्हें पैर।
बता दे कि नयनतारा और विग्नेश शिवन (Vignesh Shivan) की शादी इसी वर्ष जून महीने में हुई थी और शादी के 4 महीने बाद ही सरोगेसी (surrogay) की मदद से ये दोनों माता-पिता बन गए हैं। वहीं, नयनतारा ने दोनों बच्चों के नाम की घोषणा (Names of baby boys) भी कर दी है। नयनतारा के दोनों बच्चों का नाम बहुत मीनिंगफुल है और बेहद स्पेशल भी। आइए जानें क्या है इन दोनों बच्चों का नाम और क्या हैं उनके अर्थ। (Nayanthara Babies Name Meaning In Hindi)
View this post on Instagram
एक सोशल मीडिया पोस्ट करते हुए नयनतारा ने लिखा कि वे अपने बच्चों के लिएलोगों का आशीर्वाद चाहती हैं। नयनतारा ने बताया कि उनके बच्चों का नाम उईर (Uyir) और उल्गम (Ulagam) रखा गया है। बता दें कि ये दोनों ही शब्द तमिल भाषा से संबंध रखते हैं और इनके अर्थ बहुत गहरे हैं। (Tamil Baby Boy Names)
उईर का अर्थ है जीवन और प्राण वहीं, उल्गम का अर्थ है-विश्व या संसार।
ज्योतिषों और एक्सपर्ट्स के अनुसार उईर नाम ना केवल सुनने में अच्छा लगता है बल्कि इस नाम के व्यक्ति काफी बुद्धिमान भी होते हैं। वे आकर्षक व्यक्तित्व के धनी होते हैं और लोगों के साथ काफी दोस्ताना व्यवहार रखते हैं।
वहीं, उल्गम नाम के व्यक्ति काफी फुर्तीले, खुशमिजाज और आकर्षक माने जाते हैं। ऐसे लोग शांत बैठकर समय व्यस्त नहीं करते बल्कि, वे स्थिति को संभालते हुए लगातार आगे बढ़ने का प्रयास करते हैं।
बता दें कि तमिल (Tamil) एक प्राचीन भाषा है और इसके कई शब्द संस्कृत से मिलते-जुलते हैं। तमिल भाषा के शब्द बहुत ही सुंदर और अर्थपूर्ण होते हैं। इसीलिए, लोगों को तमिल नामों में काफी रूचि होती है। यहां पढ़ें लड़कों के लिएतमिल भाषा से जुड़े कुछ प्यारे-प्यारे नाम।