इन 3 तरीकों से शिशुओं की बढ़ाएं इम्यूनिटी, कोविड-19 से होगा बचाव

शिशु की जब इम्यून सिस्टम कजमोर होती है, तो वह बहुत ही जल्द सर्दी-जुकाम और संक्रामक बीमारी की चपेट में आ जाते हैं। ऐसे में कोरोनावायरस महामारी भी बच्चों के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकती है। आइए आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बताने जा रहे हैं कि शिशु के इम्यून सिस्टम (Boost Immunity in Children) को कैसे मजबूत किया जा सकता है।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : September 3, 2020 11:19 AM IST

Boost Immunity in Children : कोरोनावायरस की रफ्तार दुनियाभर में काफी तेजी से अभी भी बढ़ रही है। सिर्फ बड़े-बुजुर्ग ही नहीं, बल्कि बच्चे भी बड़ी संख्या में इसके शिकार हो रहे हैं।  कोरोनावायरस के बारे में दुनियाभर के वैज्ञानिकों और डॉक्टर्स का कहना है कि कोरोनावायरस को वही हरा सकता है, जिसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। ऐसे में बड़े-बुजुर्गों के साथ बच्चों को भी बीमारियों से बचाने के लिए इम्यून सिस्टम को मजबूत करना (Boost Immunity in Children) बहुत ही जरूरी है।

शिशु की जब इम्यून सिस्टम कजमोर होती है, तो वह बहुत ही जल्द सर्दी-जुकाम और संक्रामक बीमारी की चपेट में आ जाते हैं। ऐसे में कोरोनावायरस महामारी भी बच्चों के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकती है। आइए आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बताने जा रहे हैं कि शिशु के इम्यून सिस्टम (Boost Immunity in Children) को कैसे मजबूत किया जा सकता है।

माइक्रो न्यूट्रिएंट्स

शिशुओं में इम्यून पावर को मजबूत करने के लिए माइक्रो न्यूट्रिएंट्स बहुत ही बड़ी भूमिका निभाते हैं। इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए मां का दूध शिशुओं के लिए अहम भूमिका निभाता है। इसके साथ ही विटामिन सी से भरपूर खाद्य पदार्थ जैसे- आंवला, कीवी, अमरूद, संतरा, नींबू इत्यादि इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते हैं।

विटामिन सी इम्यून पावर को बढ़ाने के साथ-साथ आयरन का भी बेहतर अवशोषक होता है। मां के दूध की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए विटामिन बी 6 से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए। कीन्न, मछली और चिकन जैसे खाद्य पदार्थ विटामिन बी और ई से भरपूर होते हैं। इसके साथ ही नट्स का भी आप सेवन कर सकते हैं।

रोजाना करें मालिश 

अपने शिशु की रोजाना मालिश करें। हल्के हाथों से मालिश करने से शिशुओं की मांसपेशियां और हड्डियां मजबूत होती हैं। इसके साथ ही इम्यून सिस्टम भी बेहतर होता है। शिशुओं की मालिश करने से शरीर की कोशिकाएं अच्छे तरीके से काम करती है, जिससे उन्हें भरपूर नींद लेने में मदद मिलती है।

धूप में बैठाएं

अपने शिशु को मालिश करने के बाद थोड़ी देर के लिए धूप में बैठाएं। शिशुओं के लिए हर रोज हल्की सी धूप बहुत ही जरूरी होती है। धूप से बच्चों को विटामिन डी मिलता है, जो शिशुओं के इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में आपकी मदद करता है। इसके साथ ही इससे सर्दी-खांसी और जुकाम जैसी समस्याएं दूर रहती हैं।

क्या आपके बच्चे को बार-बार हो रहा है पेट दर्द? जानिए इसके कारण, लक्षण और उपचार

अपनी शरारत से बच्चे दूसरे के सामने कर रहे हैं शर्मिंदा? इस तरह सिखाएं उन्हें मैनर्स

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source