National Nutrition Week 2021: बच्चों को ज़रूर खिलाएं ये फूड्स, होगा विकास बढ़ेगी हाइट भी

यहां पढ़ें बच्चों के लिए कौन-से पोषक तत्वों की आवश्यकता सबसे अधिक पड़ती है और कौन-से खाद्य-पदार्थों से इन पोषक तत्वों को प्राप्त किया जा सकता है। (Essential Nutrients For Kids And Food Sources )

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 1, 2021 1:50 PM IST

Essential Nutrients For Kids And Food Sources : बच्चों के समुचित विकास के लिए उन्हें सही पोषण और हेल्दी डायट की ज़रूरत होती है। बच्चों के छोटे से पेट को भरने के लिए फूड पोर्शन भले ही कम हो लेकिन, उस भोजन का पौष्टिक होना बहुत आवश्यक है। यहां पढ़ें बच्चों के लिए कौन-से पोषक तत्वों की आवश्यकता सबसे अधिक पड़ती है और कौन-से खाद्य-पदार्थों से इन पोषक तत्वों को प्राप्त किया जा सकता है। (Essential Nutrients For Kids And Food Sources In Hindi)

होल ग्रेन

शिशुओं की वीनिंग (ठोस आहार खिलाने की प्रक्रिया) शुरू करने के बाद धीरे-धीरे उनकी डायट में साबुत अनाज भी शामिल करना शुरू करें। एक्सपर्ट्स के अनुसार, 1-3 साल की उम्र के बच्चों को रोजाना 2 कप साबुत अनाज (whole grain) खिलाना चाहिए। जबकि, 4 से 6 साल की उम्र के बच्चों को रोजाना 4 कप तक होल ग्रेन और मिलेट (millet) खिलाना चाहिए। बता दें कि, होल ग्रेन में प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम,  और विटामिन बी जैसे पोषक तत्व (Nutritions from whole grains) प्राप्त होते हैं। होल ग्रेन जैसे चावल, मकई, गेंहू की दलिया और बाजरा (Bajra), ज्वार और नाचनी या रागी (Ragi) को अलग-अलग तरीकों से आप बच्चों को खिला सकते हैं। रागी से बनी ऐसी ही एक हेल्दी डिश है रागी मुड्डे जिसकी सलाह कुछ दिनों पहले स्वयं उपराष्ट्रपति एम. वेकैंया नायडू (M. Venkaiah  Naidu) ने भी बच्चों को खिलाने के लिए दी थी।

दालें

भारतीय थाली (Indian Thali) में शामिल की जाने वाली सभी दालें प्रोटीन और विटामिन बी (Vitamin B group) जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्वों से समृद्ध होती हैं। हर दिन बच्चे को 1-2 कटोरी दाल खिलाने की कोशिश करें। बच्चों के लिए दाल  और घी के साथ चावल, खिचड़ी (Khichdi), मूंग दाल के चीले (Moong dal cheela), बेसन के पैनकेक या चना-चाट (chana chaat) जैसी डिशेज़ खिलाएं। इससे, बच्चों को दाल का पोषण भी प्राप्त होगा और उन्हें इनका स्वाद भी पसंद आएगा।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source