
आशु कुमार दास
आशु कुमार दास एक अनुभवी हेल्थ कंटेंट स्पेशलिस्ट हैं। इन्हें हेल्थ कंटेंट राइटर के तौर पर काम करते हुए 6 ... Read More
Written By: Ashu Kumar Das | Published : December 17, 2025 6:14 PM IST
Medically Verified By:
Myths and Facts about Baby Potty: अगर आप भी न्यू पेरेंट्स बने हैं और बच्चों की सेहत को लेकर हर बार गूगल और एआई की मदद लेते हैं तो रुक जाइए। क्योंकि बच्चों की सेहत से जुड़ी इंटरनेट पर मौजूद हर जानकारी सही नहीं है। खासकर बच्चों की पॉटी को लेकर कई ऐसी बाते हैं जो बिल्कुल गलत है और अगर आप इन्हें सही मानकर कोई घरेलू उपाय अपनाते हैं तो इससे बच्चे की सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। आज इस लेख में लखनऊ के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. तरुण आनंद से जानेंगे बच्चों की पॉटी से जुड़े मिथक और उनकी सच्चाई के बारे (Baccho Ki Potty se Jude Myths and Facts) में।
Facts : डॉ. तरुण आनंद के अनुसार, न्यू पेरेंट्स को अक्सर ऐसा लगता है कि नवजात शिशु का रोजाना पॉटी करना जरूरी होता है। लेकिन सच्चाई ये है कि बच्चे का रोजाना पॉटी करना जरूरी नहीं है। जो बच्चे स्तनपान करते हैं, वो दिन में 1 बार या फिर 5- 7 दिन में 1 बार भी पॉटी कर सकते हैं। ये बिल्कुल सामान्य बात है। अब पेरेंट्स को इस बात का ध्यान रखना जरूरी है अगर बच्चा 5 से 7 दिन में पॉटी कर रहा है, तो वो मुलायम है या फिर हार्ड।
Fact: बच्चों की हरी पॉटी अक्सर फोरमिल्क-हिंडमिल्क में असंतुलन, आयरन ड्रॉप्स या हल्के डाइजेशन में बदलाव के कारण होती है। बच्चे को हरी पॉटी होने का ये मतलब बिल्कुल नहीं है कि वो बीमार है। अगर कोई बच्चा फॉर्मूला मिल्क पी रहा है तो उसे हरी पॉटी होना बहुत ही सामान्य बात है।
Facts : ये बात बिल्कुल गलत है कि बच्चे को सख्त पॉटी होने का मतलब ये है कि उसे डिहाइड्रेशन यानी की उसके शरीर में पानी की कमी हो रही है। जब बच्चा शुरुआत में सॉलिड खाना शुरू करते हैं या शिशु के फॉर्मूला मिल्क में बदलाव आता है, तो उसकी पॉटी सख्त हो सकती है। अगर आपका बच्चा लगातार सख्त पॉटी कर रहा है, तो कोई घरेलू उपाय अपनाने की बजाय इस विषय पर डॉक्टर से बात करें।
View this post on Instagram
अगर पॉटी पानी जैसी नहीं है और बच्चा एक्टिव है और ठीक से दूध पी रहा है, तो नवजात शिशुओं में बार-बार पॉटी होना नॉर्मल है। बच्चे को बार-बार पॉटी आने का ये मतलब बिल्कुल नहीं है कि उसे डायरिया हुआ है। डॉ. तरुण आनंद का कहना है कि नवजात शिशु सामान्य रूप से दिन में 5 से 7 बार पॉटी करते हैं।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।