Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Mustard Seed Pillow Benefits For Newborn Baby: नवजात शिशुओं के सिर को सही आकार में रखने के लिए प्राचीन समय से राई के तकिया का प्रयोग किया जाता रहा है। दरअसल, नवजात शिशु का सिर बहुत नाजुक होता है। वह अपने सिर को खुद घुमा नहीं पाता, जिससे वह एक ही पोजिशन में लेटा रहता है। ऐसे में, वह जिस पोजिशन में सोता है, वहां से उसका सिर चपटा हो सकता है। इस समस्या से बचने के लिए घर के बड़े-बुजुर्ग बच्चे के सिर के नीचे राई का तकिया लगाने की सलाह देते हैं। इससे शिशु की गर्दन में लचक नहीं आती है और उसके सिर के शेप भी ठीक रखा जा सकता है। आज इस लेख में हम आपको नवजात शिशु के लिए राई के तकिए के फायदे और इसे घर पर बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं।
राई की तासीर गर्म होती है, जिससे नवजात शिशु के सिर को गर्माहट मिलती है। इससे शिशु को ठंड लगने की संभावना कम हो जाती है।
नवजात शिशु का सिर बहुत नाजुक होता है। ऐसे में, जब राई में तकिए को उनके सिर के नीचे रखते हैं, तो उन्हें कंफर्टेबल फील होता है। इससे वह अच्छी नींद ले पाते हैं।
राई के तकिए पर सुलाने से नवजात शिशु के सिर का आकार सही रहता है। साथ ही, उनकी गर्दन और हड्डियों पर दबाव नहीं पड़ता है।
जन्म के बाद से ही सिर के नीचे राई का तकिया लगाने से शिशु के सिर को सही गोल आकार मिल सकता है।
नवजात शिशु को रहेगी तकिए पर सुलाने से उसका दिमागी विकास तेजी से होता है।
राई का तकिया बनाने के लिए सबसे पहले राई को अच्छी तरह धोकर धूप में सुखा लें, जिससे इसकी नमी चली जाए। अब एक मीटर सूती कपड़ा लेकर उससे तकिया बनाएं और तीन साइड से सिल दें। अब जिस साइड से तकिया खुला रहता है, उस जगह से राई भर दें। इसके बाद आप तकिए को चारों तरह से सिल दें। आपका राई का तकिया बनकर तैयार है।