Monday born babies: सोमवार को जन्मे बच्चे होते हैं कूल डूड, जानें इनकी खासियत और 15 खास नाम

Monday born babies: सोमवार को जन्मे बच्चों में चंद्रमा यानी Moon Planet का प्रभाव ज्यादा होता है। इसकी वजह से उनके अंदर एक अलग ही शांति होती है।

WrittenBy

Written By: Pallavi | Published : October 17, 2022 10:34 AM IST

Monday born babies: हर बच्चा अपने आप में खास होता है। साथ ही वो जिस दिन या तारीख को पैदा होता है उसके साथ कुछ खास चीजें जुड़ी रहती हैं। जैसी कि बात अगर सोमवार को जन्मे बच्चे की करें तो उसमें भी कई खास गुण होते हैं, जो कि दूसरे लोगों से उन्हें अलग करती हैं। जैसे कि कुछ बच्चे जो सोमवार को पैदा होते ज्योतिष के अनुसार उन में चंद्रमा का तत्व ज्यादा होता है। माना जाता है कि ये बच्चे चंद्रमा द्वारा शासित होते हैं, जो ज्योतिष के अनुसार दया और परिवार के प्रति ममता से भरे होते हैं। इनमें लोगों के प्रति दया, मन में शीलता और जिंदगी में अलग सी शांति होती है। आइए विस्तार से जानते हैं इनकी खासियत के बारे में।

सोमवार को जन्मे बच्चों की खासियत-Monday born babies personality

सोमवार को जन्मे बच्चों में कई खासियत होते हैं। जैसे कि पहले तो बच्चे स्वभाव से ठंडे होते हैं। इसके अलावा ये संवेदनशील, अनुकूली और दयालु होते हैं। ये खुद को परिस्थितियों के अनुसार रखते हैं। इन बच्चों में निर्णय लेने, रहस्यमय तरीके से अपनी सच्चाई प्रकट करने और स्वाभाविक रूप से अलग होने की खासियत होती है। इसके अलावा सोमवार के बच्चे शारीरिक रूप से भी आकर्षक होते हैं। ये जो चाहते हैं वो कर लेते हैं।

हैरान करने वाली शख्सियत

सोमवार को जन्मे बच्चे (baby born on monday meaning) भावनात्मक रूप से कमजोर हो सकते हैं। जैसे-जैसे चंद्रमा प्रतिदिन बदलता है, आपका मिजाज भी लगातार बदलता रहता है और इसलिए महत्वपूर्ण निर्णय लेना आसान नहीं होता है। अपने ठंडे दिमाग से ये हर स्थिति पर प्रतिक्रिया करते हैं और सभी के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध बनाते हैं। ये अंतर्मुखी होना पसंद करते हैं और घर पर अधिक समय बिताना चाहते हैं।

सोमवार को जन्मे बच्चों के नाम-Monday born baby name in hindi

सोमवार को जन्मे बच्चों के नाम आपको चंद्रमा या प्रकृति के किसी रूप के अनुसार रख सकते हैं। साथ ही उनके नाम में आप सितारों, सफेद रंग और शीतलता से जुड़े हुए रख सकते हैं। जैसे

शीतांशु

प्रिशा

अयंक

चित्रांक

मृगांक

नक्‍श

श्वेतेशा

सोहेल

सांझला

जैक

जैनी

लीओ

लीना

एलीना

अब्रोज

तो, अगर आपके बच्चे का जन्म सोमवार को हुआ है तो आप उनके लिए इन नामों से कोई एक का चुनाव कर सकते हैं।