Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता की हुई बचपन में खूब पिटाई, पढ़ने-लिखने के लिए मां जया बच्चन ने श्वेता को मारें कई थप्पड़

श्वेता बच्चन ने कहा कि आज वे और उनकी मम्मी जया बच्चन सहेलियों की तरह हैं लेकिन, बचपन में जया बच्चन के हाथों श्वेता नंदा को खूब थप्पड़ पड़े हैं।

अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता की हुई बचपन में खूब पिटाई, पढ़ने-लिखने के लिए मां जया बच्चन ने श्वेता को मारें कई थप्पड़

Written by Sadhna Tiwari |Updated : October 10, 2022 8:08 PM IST

Shweta Bachchan On Getting Slapped In childhood: अमिताभ बच्चन-जया बच्चन की बेटी और अभिषेक बच्चन की बहन श्वेता बच्चन नंदा ने हाल ही में अपने माता-पिता द्वारा मिली परवरिश के बारे में बात की और कुछ चौंकानेवाले खुलासे भी किए। श्वेता बच्चन ने कहा कि आज वे और उनकी मम्मी जया बच्चन सहेलियों की तरह हैं लेकिन, बचपन में जया बच्चन के हाथों श्वेता नंदा को खूब थप्पड़ पड़े हैं। नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda) के पॉडकॉस्ट पर बात करते हुए श्वेता बच्चन ने कहा कि बचपन में मुझे पढ़ाई-लिखायी और आर्ट क्लासेस ना जाने के लिए मां से खूब थप्पड़ पड़े थे। (Shweta Bachchan On Getting Slapped In childhood In Hindi)

बहुत कुछ सीखने का था प्रेशर

श्वेता बच्चन ने बताया कि लगभग रोज ही उन्हें अपनी मां से डांट या थप्पड़ मिला करते थे। इसकी वजह यही थी कि जया चाहती थीं कि श्वेता अपना स्कूल और सभी एक्स्ट्रा-करिकुलम क्लासेस समय पर अटेंड करें। श्वेता ने कहा कि बचपन में मुझे पढ़ने-लिखने के अलावा कई प्रकार की क्लासिकल एक्टिविटीज में भी हिस्सा लेना था और मां चाहती थीं कि मैं ये सभी काम अच्छी तरह और समय पर करूं। मुझे भरतनाट्यम से लेकर हिंदी शास्त्रीय संगीत,स्विमिंग, सितार और पियानो सीखना था और अक्सर मुझे देर होने या कुछ गलत करने पर थप्पड़ पड़ ही जाता था।

View this post on Instagram

A post shared by S (@shwetabachchan)

Also Read

More News

जया ने भी खाए थे बचपन में कई बार चांटे

इस पॉडकास्ट में हिस्सा ले रहीं श्वेता की मम्मी और दिग्गज अभिनेत्री जया बच्चन (Jaya Bachchan) ने बताया कि बचपन में अधिकांश समय उन्होंने ही अपने बच्चों की देखभाल की। जया ने कहा कि श्वेता अभिषेक बच्चन से बड़ी थीं और अक्सर ऐसा होता है कि घर में जो बच्चा बड़ा होता है सबसे ज्यादा पिटाई उसी की होती है। जया ने अपने बचपन को याद करके कहा कि मैं अपनी बहनों में सबसे बड़ी थीं और इसीलिए, मुझे भी अपनी छोटी बहनों की तुलना में खूब मार पड़ी थी।

View this post on Instagram

A post shared by S (@shwetabachchan)

हालांकि, जया और श्वेता दोनों ने स्वीकार किया कि कोई भी मां बच्चे को थप्पड़ तभी लगाती है जब वह पूरी तरह परेशान हो जाती है। जया ने बताया कि "बचपन में वह बहुत जिद्दी और शरारत करने वाली लड़की थीं"। जया ने कहा कि, "ईमानदारी से कहा जाए तो मैंने यह अनुभव किया कि माता-पिता अपने बच्चों पर तब हाथ उठाते हैं जब उनकी नाराजगी खुद से होती हैं। कई बार माता-पिता किसी स्थिति को संभालने नहीं पाते और फिर पूरा फ्रस्ट्रेशन बच्चों पर निकल जाता है।"

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

बच्चों की पिटाई करने से हो सकते हैं ये नुकसान

  • मां-बाप और बच्चों की बॉडिंग नहीं बन पाती।
  • बच्चे मां-बाप पर विश्वास नहीं कर पाते।
  • मार खाने से बच्चों का आत्मविश्वास कमजोर हो सकता है।
  • बच्चे बड़े होकर हिंसक और आक्रामक बन सकते हैं।
  • बच्चों को मेंटल स्ट्रेस हो सकता है।
  • किसी से अपनी बातें शेयर नहीं करते।
  • छोटे-छोटे फैसले लेने में भी असमर्थ हो सकते हैं बच्चे।
  • मां-बाप की इज्जत ना करना।
  • मानसिक दबाव के कारण पढ़ने-लिखने में दिक्कतें आ सकती हैं।