मुस्लिम लड़कों के 25+ ऐसे नाम जो आपके शहजादे को देंगे खास पहचान, लिस्ट पढ़ते ही हो जाएंगे फिदा

Modern Muslim Boy Baby Names with meaning : इस्लाम में नाम केवल पहचान का माध्यम नहीं है, बल्कि यह एक दुआ की तरह होता है। इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं लड़कों के लिए मॉर्डन और यूनिक नाम।

WrittenBy

Written By: Ashu Kumar Das | Published : November 13, 2025 7:04 PM IST

Modern Muslim Boy Baby Names with meaning : हर इंसान का नाम उसकी पहचान होता है। ऐसा कहा जाता है कि व्यक्ति का नाम उनके व्यक्तित्व, स्वभाव और किस्मत पर प्रभाव डालता है। इसलिए मुस्लिम परिवारों में जब कोई बेटा पैदा होता है, तो उसके लिए एक सुंदर, अर्थपूर्ण और इस्लामी परंपराओं से जुड़ा नाम चुनना बहुत जरूरी माना जाता है।

इस्लाम धर्म के संस्थापक और प्रमुख प्रचारक पैगम्बर मोहम्मद साहब (स.अ.व.) ने भी कहा है कि बच्चे को अच्छा और नेक नाम देना माता-पिता की जिम्मेदारी है। इसलिए हमने आपके लिए तैयार की है ऐसे प्यारे मुस्लिम लड़कों के नामों की लिस्ट, जो न सिर्फ सुनने मे अच्छे लगते है, बल्कि आपके घर के शहजादे को एक खास पहचान भी देंगे।

1. आरिज (Areez)

आरिज को पारंपरिक और यूनिक मुस्लिम नाम है। आरिज का अर्थ होता है, सम्मानित व्यक्ति- जो हमेशा सच्चाई और इज्जत का पालन करे। यह नाम उस बच्चे के लिए बिल्कुल सही माना जाता है, जो अपने परिवार का गौरव बनता है। माता-पिता होने के नाते आप चाहते हैं कि आपका बेटा परिवार का नाम रोशन करे, तो आप उसे आरिज नाम दे सकते हैं।

2. आरमान (Armaan)

आरमान नाम का अर्थ होता है किसी के दिल की ख्वाहिश या कोई इच्छा होना। यह नाम भावनाओं से जुड़ा है और हर माता-पिता के सपनों का प्रतीक माना जाता है।

3. जायन (Zayan)

जायन नाम मॉर्डन होने के साथ-साथ इस्लामिक मायनो से भी जुड़ा हुआ है। जायन नाम का अर्थ होता है अल्लाह की कोई खूबसूरत रचना।

4. रायहान (Rayhaan)

रायहान शब्द का इस्तेमाल मुस्लिम लोग जन्नत की महक को परिभाषित करने के लिए करते है। कुरान में ‘रायहान’ का उल्लेख जन्नत के फूल के रूप में मिलता है। कुरान को दिल में बसाते हुए आप अपने शहजादे को रायहान नाम दे सकते हैं।

5. इजान (Izaan)

इजान नाम आध्यात्मिक और अनुशासन से जुड़ा माना जाता है। कुरान के हिसाब से इजान नाम का अर्थ होता है- जो अल्लाह की बात को सुनकर उस पर अमल करे।

6. हाशिम (Hashim)

पैगंबर मुहम्मद (स.अ.व.) के पूर्वजों में से एक का नाम भी हाशिम था। हाशिम का अर्थ होता है एक शांतिदूत। माता-पिता होने के नाते आप अपने बेटे को समाज का शांतिदूत बनते देखना चाहते हैं तो उसे हाशिम नाम दे सकते हैं।

7. फहद (Fahad)

फहद नाम शक्ति और साहस का प्रतीक है। इस नाम का आसान भाषा में अर्थ होता है निडर व्यक्ति।

8. आयान (Ayaan)

यह आज के समय का सबसे लोकप्रिय मुस्लिम नामों में से एक है। आयान नाम का अर्थ होता है अल्लाह का आशीर्वाद। यानी की जिस बच्चे को खुद अल्लाह ने अपनी दुओं से नवाजा हो।

9. रिहान (Rehaan)

रिहान नाम का अर्थ होता है जन्नत की खुशबू, पवित्रता और सुंदरता का प्रतीक। मुस्लिम लड़कों के लिए ये नाम यूनिक और मॉर्डन दोनों ही हैं।

10. जुबैर (Zubair)

हजरत जुबैर (रजि) पैगंबर के प्रिय साथियों में से एक थे। जुबैर नाम का अर्थ होता है मजबूत और बहादुर व्यक्ति।

11. ताहा (Taha)

ताहा नाम कुरान में सूरह ताहा से जुड़ा है। पैगंबर मोहम्मद के रास्ते पर चलने वाले लड़कों को ताहा नाम देना सबसे अच्छा है।

12. इमर (Amar)

लंबी उम्र जीने वाले व्यत्ति को उमर कहा जाता है। ये नाम जीवन की सफलता को भी दर्शाता है। आप अपने बेटे को जीवन में ऊंचाई पर देखना चाहते हैं, तो उसे इमर नाम दे सकते हैं।

13. सलमान (Salman)

हजरत सलमान फारसी (रज़ि) एक महान सहाबी थे। हिंदी में सलमान नाम का अर्थ होता है दूसरों को शांति देने वाला व्यक्ति।

14. अजहर (Azhar)

अजहर नाम एक यूनिक नाम है। अजहर नाम तेजस्विता का प्रतीक है। इस नाम का अर्थ होता है स्पष्ट इरादों वाला व्यक्ति।

15. कमर (Qamar)

कमर को दूसरे शब्दों में चांद या जो व्यक्ति दूसरों के जीवन में रोशनी लाए भी कहा जाता है। यह नाम प्यारा और रोमांटिक दोनों है।

16. रईद (Raed)

यह नाम नेतृत्व और आत्मविश्वास का प्रतीक है। रईद नाम का अर्थ होता है दूसरों को मार्गदर्शन देने वाला व्यक्ति।

17. समी (Sami)

समी नाम का अर्थ होता है जो महानता से भरा हो। यह नाम कुरान में अल्लाह के एक गुण से जुड़ा है।

18. नौमान (Nauman)

नौमान नाम का अर्थ होता है खूबसूरती और विनम्रता का प्रतीक। अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा दूसरों के प्रति विनम्र और दयालु बनें तो आप उसे नौमान नाम दे सकते है।

19. बिलाल (Bilal)

बिलाल को हिंदी में नमी देने वाला या दिलों को ताजगी देने वाला शख्स भी कहा जाता है।

20. हादी (Hadi)

हादी नाम आध्यात्मिकता से भरा है। हादी नाम उस लड़के को दिया जाता है जो स्वयं भी सही रास्ते पर चले और दूसरो को भी सही रास्ता दिखाए।

21. माजिद (Majid)

कुरान में अल्लाह-उल-माजिद का मतलब है अत्यंत महिमामय। ऐसा कहा जाता है कि जिस बच्चे का नाम माजिद होता है, वो समाज में महान और प्रतिष्ठित पद पाता है।

22. अहसान (Ahsan)

अहसान नाम श्रेष्ठता और नेकी का प्रतीक है।

23. आरसलान (Arsalan)

आरसलान नाम ताकत और सम्मान का प्रतीक है। आरसलान नाम का अर्थ होता है शेर, बहादुर या वीर व्यक्ति। आप अपने शहजादे को समाज में बढ़ता हुआ देखना चाहते हैं तो उसे आरसलान नाम दे सकते हैं।

24. फराज (Faraz)

फराज नाम का अर्थ होता है जो व्यक्ति जो महानता की ओर बढ़े और दूसरों को भी लेकर जाए।

25. साद (Saad)

कुरान में भी इस नाम का उल्लेख मिलता है। साद नाम का अर्थ होता है आनंद और सफलता पाने वाला व्यक्ति। साद नाम बच्चे की खुशकिस्मती को भी दर्शाता है।

26.नसीर (Nasir)

नसीर नाम का अर्थ होता है वो व्यक्ति जो दूसरों की मदद के लिए सबसे आगे रहे।

हर मुस्लिम नाम अपने भीतर एक गहरा अर्थ और धार्मिक भाव रखता है। जब आप अपने बेटे के लिए नाम चुनते हैं, तो यह सिर्फ एक पहचान नहीं, बल्कि एक दुआ और नेक नियत होती है।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।