Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
Baby Names Starting With U : कहते हैं नाम का असर व्यक्ति की पर्सनैलिटी पर जरूर पड़ता है। यही वजह है कि लोग अपने बच्चों का नाम बहुत सोच-समझकर अच्छे अर्थ के साथ रखना पसंद करते हैं। पहले आपने देखा होगा कि लोग भगवानों के नाम पर अपने बच्चों का नाम रखना पसंद रखते थे, जैसे- राम-श्याम, राधा-रुक्मणि और कृष्णा। ये नाम अभी भी लोगों के पसंदीदा हैं, लेकिन आजकल लोग थोड़े मॉडर्न और यूनिक नाम पसंद करते हैं और जो मीनिंगफुल भी हों।
वैसे तो हर अक्षर की अपनी एक खासियत होती है और हर एक अक्षर से हजारों नाम होते हैं, लेकिन बात जब यू या उ की आती है तो कम ही नाम मिल पाते हैं, जो सुनने में भी अच्छे हो और जिनका अर्थ भी हो। ऐसे में हम आपको यू या उ अक्षर से रखे जाने वाले लड़के और लड़कियों के हिंदू नाम अर्थ के साथ बताने जा रहे हैं, जिनमें से आप अपने बच्चों के लिए सुंदर सा नाम चुन सकते हैं। आइए आपको बताते हैं।
संस्कृत में उदेश नाम का अर्थ नेता या प्रकाश लाने वाला होता है। इसके अलावा, इसका अर्थ समृद्धि और खुशहाली लाने वाला भी होता है। तो अगर आप अपने बेटे का नाम उदेश रखते हैं, तो यह वाकई एक अच्छा चुनाव होगा।
उदारशान नाम का अर्थ 'गहरी समझ' रखने वाला होता है। यह बड़े दिल वाला या फिर मजबूत व शान यानी गरिमामयी दो शब्दों का संयोजन होता है। ऐसा माना जाता है कि उदारशान नाम का अर्थ एक ऐसे व्यक्ति से है, जो गहरी समझ रखता हो और जिसका व्यक्तित्व प्रभावशाली हो।
उदयन एक संस्कृत शब्द है, जिसका अर्थ हिंदी में उगना, प्रकाश लाने वाला या फिर चमकने वाला होता है। यह "उद" (ऊपर) और "यान" (जाना) दो शब्दों से मिलकर बना है। ऐसे में इसका पूरा अर्थ एक नए दिन के आगमन या फिर प्रगति है। तो आप अपने बच्चे के लिए यह नाम भी चुन सकते हैं।
यह नाम भी आपके बच्चे के लिए एक बेहतर चुनाव हो सकता है, जो संस्कृत के दो शब्दों 'उदय' (उगना या बढ़ना) व 'वीर' (बहादुर, साहसी, या योद्धा) से मिलकर बना है। ऐसे में इस नाम का अर्थ होता है बढ़ता हुआ योद्धा या फिर उभरता हुआ वीर योद्धा।
उद्भव का अर्थ उत्पत्ति, जन्म या फिर अस्तित्व होता है, जो नई शुरुआत या फिर विकास को दर्शाता है। यह मूल रूप से संस्कृत से लिया गया है, जो किसी भी नई चीज की शुरुआत के संदर्भ में प्रयोग किया जाता है।
अगर आप अपने बेटे के लिए यूनिक, मॉडर्न और मीनिंगफुल नाम सर्च कर रहे हैं, तो यह नाम रख सकते हैं। यह संस्कृत से लिया गया है, जिसका अर्थ रोशनी फैलाना, ज्ञान की रोशनी फैलाना और उज्ज्वल करना होता है। इस नाम के लोगों को बुद्धिमान, रचनात्मकता और महत्वाकांक्षी माना जाता है।
उमीत नाम भी काफी अच्छा और प्यारा है, जो लड़कों और लड़कियों दोनों के लिए चुना जा सकता है। इस नाम का अर्थ होता है, ऐसा व्यक्ति जिसका दिल नेक हो। तो अगर आप भी अपने बच्चे के लिए एक प्यारा सा नाम सर्च कर रहे हैं, तो यह बेहतर हो सकता है।
उदीशा- सुबह की पहली किरण
उज्जयिनी- उज्जैन शहर की निवासिनी
उर्जा- जीवन शक्ति।
उशिका- आशा का प्रतीक।
उज्जवला- शोभायमान, प्रकाशमान
उर्वशी- दिलों पर राज करने वाली
उर्मिला- लक्ष्मण भगवान की पत्नी का नाम, कोमल
उमिका- देवी पार्वती का नाम।
उलका- ज्वाला, उल्का।
उमा- देवी पार्वती, ज्ञान।
उपासना- पूजा, भक्ति
उदीप्ति- अग्नि पर या जो प्रकाशमान है
उदिति- उभरता हुआ
उर्विका-पृथ्वी
उत्कर्षा- उन्नति, श्रेष्ठता