Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
Mistakes to Avoid While Massaging a Baby: सर्दियों में आप भी बच्चे की रोजाना मालिश करते हैं? जाहिर सी बात है इस सवाल का जवाब 10 में से 9 पेरेंट्स हां ही में देंगे। लेकिन आप जो बच्चे की मालिश अच्छा समझ कर रहे हैं, उसमें कुछ गलतियां हैं। अगर ये गलतियां बार-बार की जाए, तो बच्चे की सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। इंस्टाग्राम पर डॉ. मोहित सेठी ने एक वीडियो शेयर करके बताया है बच्चों की मालिश करते समय पेरेंट्स को कौन सी गलतियां करने (Bacchi ki Malish karte Samay kaun si Galti nahi Karni Chaiye) से बचना चाहिए।
डॉक्टर मोहित का कहना है कि ज्यादातर पेरेंट्स सर्दियों में बच्चों को नहलाने के बाद मालिश करते हैं। बच्चों की मालिश नहलाने के बाद करना पेरेंट्स की सबसे बड़ी गलती है। बच्चों की सेहत के लिए मालिश हमेशा नहलाने से पहले करनी चाहिए। बच्चों को नहलाने से पहले मालिश करने से उन्हें ज्यादा फायदा मिलता है। नहलाने से पहले बच्चों की मालिश करने से मांसपेशियों को मजबूत बनाने और ब्लड सर्कुलेशन को सुधारने में मदद मिलती है।
सर्दियों में बच्चों की मालिश करने के लिए हमेशा गुनगुने तेल का इस्तेमाल करना चाहिए। डॉ. मोहित का कहना है कि सर्दियों में बच्चों की मालिश ठंडे तेल से करने से वो परेशान होने लगते हैं। ज्यादातर मामलों में देखा जाता है कि जब पेरेंट्स बच्चों की ठंडे तेल से मालिश करते हैं, तो वो रोना शुरू कर देते हैं। इसलिए सर्दियों में बच्चों की मालिश हल्के गुनगुने तेल से करनी चाहिए।
पेरेंट्स अक्सर बच्चों की मालिश करते समय ज्यादा जोर या ताकत लगाने की कोशिश करते हैं। बच्चों के शरीर पर ज्यादा जोर लगाने से त्वचा पर नील के निशान पड़ सकते हैं। पेरेंट्स को हमेशा हल्के हाथों से बच्चों के शरीर की मालिश करनी चाहिए।
पीड्रिशियन बताते हैं कि कई बार पेरेंट्स नहलाने से पहले बच्चों की मालिश करते हैं और उन्हें तुरंत नहला देते हैं। बच्चों की तेल से मसाज करने के 20 से 30 मिनट बाद ही पेरेंट्स को उन्हें नहलाने चाहिए। ध्यान रहे कि आप मसाज करने के बाद ज्यादा समय का अंतराल न रखें। इसके अलावा बच्चे को नहलाने के 2 से 3 मिनट बाद मॉइस्चराइजर जरूर लगा दें, ताकि उसकी स्किन का मॉइस्चर लॉक हो जाए।
सर्दियों में कभी भी पेरेंट्स को बच्चों की मालिश ठंडे कमरे में नहीं करनी चाहिए। बच्चे की मालिश करने से पहले कमरे में हीटर या ब्लोअर चला दें और तापमान को गर्म कर लें। कमरे का तापमान गर्म होने के बाद ही बच्चे की मालिश करनी चाहिए।
अगर आप भी न्यू पेरेंट्स हैं, तो सर्दियों में बच्चों की मालिश करते समय ऊपर बताई गई गलतियों को बिल्कुल न करें। बच्चे की मालिश करते समय आपको किसी प्रकार की परेशानी आ रही है या आपके दिमाग में मालिश को लेकर किसी प्रकार का कंफ्यूजन है, तो इस विषय पर डॉक्टर से बात करें।
देखें VIDEO...
View this post on Instagram
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।