Baby Boy Names : अपने लिटिल प्रिंस के लिए चुनें यूनिक बेबी नेम्स में से कोई 1 नाम, पढ़ें लड़कों के लिए अर्थपूर्ण नामों की लिस्ट

ऐसे में अगर आप भी अपने प्यारे-से बेटे के लिए कोई यूनिक लेकिन गहरे अर्थ वाला नाम चुनना चाहते हैं तो आप एक बार गौर फरमा सकते हैं बेबी बॉय नेम्स की इस लिस्ट पर। इस लिस्ट में एक-एक नाम बहुत ही यूनिक और बहुत ही मीनिंगफुल है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 6, 2022 5:57 PM IST

Meaningful names for baby boys: हिंदू परिवारों में बच्चों के नाम रखते समय लोग देवी-देवताओं के नाम सबसे पहले पसंद करते हैं। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह है देवी-देवताओं के नामों की यूनिकनेस। हिंदू देवी-देवताओं को अलग-अलग नामों से पुकारा जाता है और हर नाम का अर्थ अलग और यूनिक होता है। गहरे अर्थ वाले ये नाम संस्कृत जैसी समृद्ध और प्राचीन भाषा से जुड़े हुए हैं। बच्चों के लिए कोई नाम चुनते हुए इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि उस नाम का अर्थ क्या है। ऐसा कहा जाता है कि बच्चे के नाम का प्रभाव उनके व्यवहार और उनकी पर्सनालिटी पर पड़ता है। ऐसे में अगर आप भी अपने प्यारे-से बेटे के लिए कोई यूनिक लेकिन गहरे अर्थ वाला नाम चुनना चाहते हैं तो आप एक बार गौर फरमा सकते हैं बेबी बॉय नेम्स की इस लिस्ट पर। इस लिस्ट में एक-एक नाम बहुत ही यूनिक और बहुत ही मीनिंगफुल है। (Meaningful names for baby boys in Hindi)

लड़कों के लिए अर्थपूर्ण और यूनिक बेबी नेम्स

आदवन (Aadavan):

यह सूर्यदेव का एक नाम है और सूर्य (sun) जैसी तेजस्वी पर्सनालिटी के लिए आप अपने बच्चे का नाम आदवन रख सकते हैं।

अहान

आहान या अहान (Aahan) का अर्थ है सुबह की पहली किरण, सवेरा या सुबह।  यह नाम इन दिनों खूब पसंद किया जा रहा है और खासकर उन लोगों के बीच काफी पॉपुलर है जो अपने बच्चे का नाम अंग्रेजी के  पहले अक्षर यानि ए ( A) से स्टार्ट होने वाला रखना चाहिए।

आकव

इस शब्द का अर्थ है रूप या आकार। (meaning of hindu baby name Aakav)

आयु

यह एक बहुत ही यूनिक नाम है जो लड़कों और लड़कियों दोनों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। आयु (Aayu word meaning) का अर्थ लम्बी उम्र और जीवन है, और इस नाम वाले बच्चों के हेल्दी और लम्बी ज़िंदगी जीने वाला माना जाता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source