Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Lord Shiva Baby Girls Names: सोमवार के दिन बच्चे का जन्म होना (Monday born babies) बहुत शुभ माना जाता है क्योंकि यह दिन भगवान शिव से जुड़ा हुआ (Lord Shiva) है। सोमवार का दिन शिव की आराधना से जुड़ा हुआ है और इस दिन बहुत से लोग शिव जी की भक्ति में व्रत (Shravan Somvar Vrat) भी करते हैं। आपकी आस्था और प्रेम अगर शिवजी के लिए ही है और आप अपनी बेटी का नाम कुछ ऐसा रखना चाहते हैं जो शिवजी से जुड़ा हुआ हो तो आपकी मदद के लिए हम यहां लड़कियों के कुछ नाम (Baby girls names related to Lord Shiva) लिख रहे हैं। ये सभी भगवान शिव और उनके परिवार से जुड़े हुए हैं और इन नामों के अर्थ भी बहुत गहरे और विशेष हैं। आइए जानें भगवान शिव से जुड़े बेबी गर्ल्स के नाम (Baby girl names inspired by Lord Shiva) और उनके अर्थ।
श्रीनिका - त्रिदेवों की शक्ति को श्रीनिका कहा जाता है।
शिवानी- शिव की भक्त को शिवानी कहा जाता है।
रुद्राक्षी -भगवान शिव जैसी सुंदर आंखों वाली कन्या को यह नाम दिया जा सकता है।
रुद्राणी - भगवान शिव का एक रूप रुद्र भी है। इसीलिए देवी पार्वती को रुद्राणी भी कहा जाता है।
नंदिनी -आनंद से परिपूर्ण, देवी पार्वती का एक नाम नंदिनी भी है।
भैरवी- भैरव की शक्तियों का स्त्री रूप भैरवी कहलाता है। सोमवार को जन्म लेने वालीलड़कियों के लिए यह नामबहुत ही सुंदर है।
शंकरा- शिव-शंकर अर्धनारिश्वर भी हैं, उनके स्त्री रूप को शंकरा नाम से भी संबोधित किया जाता है।
उमा- शिव की पत्नी पार्वती को उमा नाम से भी जाना जाता है। पार्वती जी का यह नाम लड़कियों के लिए ना केवल सुंदर और सूटेबल है बल्कि, इन दिनों के ट्रेंड के अनुसार शॉर्ट और स्वीट भी है।
गंगा- जीवनदायिनी गंगा भगवान शिव की जटाओं में बसती हैं। शिव को गंगाधर भी कहा जाता है।
अनविका- जो शक्तिशाली और सम्पन्न हो।
आयुष्वी- इस नाम की लड़कियों पर भगवान शिव का आशीर्वाद हमेशा बना रहता है।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।