Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

12 ज्योतिर्लिंगों के दिव्य नामों से चुनें अपने बेटे का नाम, पाएं शिव और पार्वती का आशीर्वाद

महाशिवरात्री (Mahashivratri 2025) पर अपने बेटे का नामकरण कर रहे हैं तो भगवान शिव और 12 ज्योतिर्लिंगों से जुड़े इन नामों (Baby names inspired by Jyoirlinga) से एक नाम आप अपने लिए चुन सकते हैं।

12 ज्योतिर्लिंगों के दिव्य नामों से चुनें अपने बेटे का नाम, पाएं शिव और पार्वती का आशीर्वाद

Written by Sadhna Tiwari |Updated : February 25, 2025 4:02 PM IST

Mahashivratri Baby Names: बच्चों के नाम रखने से जुड़े ट्रेंड हमेशा बदलते रहते हैं। लोग अपने बच्चों के लिए हमेशा ऐसे नामों की तलाश में रहते हैं जो यूनिक और ट्रेंडी हो। इसीलिए, अपने बच्चे के लिए कोई नाम चुनने से पहले वे पूरी तरह खोजबीन और लोगों की मदद लेने के बाद ही कोई निर्णय लेते हैं। माता-पिता की कोशिश यही होती है कि वे बच्चे को कोई ऐसा नाम दें जो उसकी पर्सनालिटी और उज्ज्वल भविष्य का संकेत दे। साथ ही उस नाम का अर्थ बहुत स्पेशल हो ताकि अपने नाम की तरह ही बच्चा अपनी पर्सनालिटी से लोगों को प्रभावित कर सके।

बच्चों के लिए भगवान शिव (Lord Shiva Baby Names) और देवी पार्वती (Goddess Parvati) से जुड़े कई सुंदर नाम हैं। महाशिवरात्री के अवसर पर अगर आपके घर पर किसी बच्चे का नामकरण है तो आप शिवजी और 12 ज्योतिर्लिंगों से जुड़े नाम उस बच्चे के लिए चुन कर सकते हैं। देशभर में शिवजी के सभी 12 ज्योतिर्लिंगों का बहुत महत्व है और हर किसी की इच्छा होती है कि अपने जीवन में कम से कम एक बार वो इन सभी ज्योतिर्लिंगों (Jyotirlinga) के दर्शन कर सकें। इस शिवरात्रि (Mahashivratri 2025) अपनी भक्ति और श्रद्धा से जुड़े ये सुंदर नाम आप अपने बेटे को दे सकते हैं। यहां पढ़ें उन बेबी नेम्स की लिस्ट जो शिवजी के ज्योतिर्लिंगों से जुड़े हुए हैं और इन सभी नामों के अर्थ भी विशेष हैं।

लड़कों के लिए ज्योतिर्लिंगों से जुड़े बेबी नेम्स-Jyotirling Inspired Baby Names For Boys

लड़कियों के लिए जहां मां पार्वती के नाम (Baby girls name inspired by goddess Parvati) खूब पसंद किए जाते हैं वहीं, लड़कों के लिए भगवान शिव और ज्योतिर्लिगों के नाम आप चुन सकते हैं। कुछ ऐसे ही नाम ये रहें-

Also Read

More News

  1. सोमनाथ
  2. मल्लिकार्जुन
  3. महाकालेश्वर
  4. ओंकारेश्वर
  5. केदारनाथ
  6. भीमाशंकर
  7. विश्वनाथ
  8. त्र्यंबकेश्वर
  9. वैद्यनाथ
  10. नागेश्वर
  11. रामेश्वर
  12. घुश्मेश्वर

भगवान शिव के कुछ अन्य नाम- Lord Shiva Baby Names

शिवांश – जो शिव का अंश हो

नंदन – यह नाम भगवान शिव के बड़े बेटे कार्तिकेय का एक नाम है

रूद्र – शिव को रूद्र भी कहा जाता है। यह उनके रौद्र और शक्तिशाली रूप का नाम है।

गिरिक – पर्वतों में रहने वाले शिव का एक नाम गिरिक भी है

रुद्रांश – रूद्र का अंश, भगवान शिव का पुत्र

अनिकेत –जो पूरे विश्व का मालिक हो

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।