
Also Read
Masaba Gupta Daughter Name Meaning: फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता ने अपनी 3 महीने की बेटी के नाम का खुलासा कर दिया है। मसाबा और अभिनेता सत्यदीप मिश्रा (Satyadeep Mishra) के घर 3 महीने पहले एक बेटी का जन्म हुआ था। मसाबा और नानी नीना गुप्ता (Neena Gupta granddaughter name) को बीते 3 महीनों में कुछ सोशल मीडिया अपडेट्स में अक्सर उन्हें बच्ची के साथ देखा गया है। अब फाइनली मसाबा गुप्ता ने बच्ची के नाम के बारे में भी अपने फैंस को अपडेट दे दी है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में मसाबा गुप्ता ने बताया कि उनकी बेटी का नाम मतारा (Matara) रखा गया है।
मसाबा गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक तस्वीर शेयर करते हुए अपनी बेटी के नाम के बारे में लिखा। मसाबा की बेबी गर्ल (Masaba Gupta baby girl) का चेहरा तो इस तस्वीर में नहीं दिख रहा पर उसके पैर दिखायी दे रहे हैं। वहीं, मसाबा ने बेटी के नाम वाला एक ब्रेसलेट पहना है और इस पोस्ट में उन्होंने मतारा के नाम का अर्थ और .यह नाम अपनी बेटी के लिए चुनने की वजह भी लिखी है।
View this post on Instagram
अपनी पोस्ट में मसाबा ने लिखा, 'मतारा के साथ हम 3 महीने से हैं, मतारा का ये नाम 9 हिंदू देवियों की दिव्य स्त्री ऊर्जा को समर्पित है। मतारा का नाम उन्हीं दिव्य शक्तियों का प्रतीक है। मतारा हमारी आंखों का तारा है ।”
बता दें कि, मसाबा गुप्ता और सत्यदीप मिश्रा 3 महीने पहले यानि अक्टूबर 2024 में ही माता-पिता बन गए थे। तब इस स्टार कपल ने अपने बच्चे के आने की गुड न्यूज तो दे दी थी लेकिन, बच्ची के नाम को लेकर कोई जानकारी नहीं दी थी। वहीं, अब पूरे 3 महीने बाद मसाबा और सत्यदीप ने अपनी बेटी के नाम का ऐलान कर दिया है।
मसाबा गुप्ता मशहूर फिल्म अभिनेत्री नीना गुप्ता और क्रिकेट जगत के दिग्गज विवियन रिचर्ड्स की बेटी (Masaba Gupta Parents) हैं। अभिनेता सत्यदीप मिश्रा के साथ मसाबा ने साल 2023 में शादी की थी और शादी के तकरीबन डेढ़ साल उनकी बेटी मतारा का जन्म हुआ।